UP : योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मिली जगह देखें लिस्ट
   25-मार्च-2022
CM Yogi take Oath As CM
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही सीएम योगी प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए जिन्होंने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पुनः सत्ता की कमान संभाली है। मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले गुरुवार को योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद से सीएम योगी ने राजभवन पहुंच कर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। 
 
योगी मंत्रिमंडल में कुल 52 लोगों को  किया गया शामिल
 
सीएम योगी के मंत्रिमंडल में इस बार जहां एक तरफ कई पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा है तो वहीं कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। बता दें कि सीएम योगी के मंत्रिमंडल में कुल 52 लोगों को शामिल किया गया है। इन 52 मंत्रियों में से दो उप-मुख्यमंत्री, 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इसके आलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी बतौर अतिथि शामिल हुए।
 
ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य बने उप-मुख्यमंत्री
 
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को इस बार बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं  विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने केशव प्रसाद मौर्य पर भरोसा जताते हुए उन्हें दूसरी बार सूबे का उप-मुख्यमंत्री बनाया है।
 
इन्हें बनाया गया मंत्री 
 
1. संजय निषाद 
 
2. आशीष पटेल 
 
3. योगेंद्र उपाध्याय
 
4. अरविंद कुमार शर्मा (पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं.  वह गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे)
 
5. राकेश सचान 
 
6. जितिन प्रसाद
 
7. अनिल राजभर 
 
8. भूपेंद्र सिंह चौधरी 
 
9. नंद गोलाप नंदी 
 
10. धर्मपाल सिंह 
 
11. जयवीर सिंह को मंत्रिमंडल में जगह
 
12. लक्ष्मी नारायण चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह
 
13. यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 
 
14. सूर्य प्रताप शाही बने मंत्री
 
15. सुरेश कुमार खन्ना
 
 योगी मंत्रिमंडल में इन विधायकों को बनाया गया राज्यमंत्री
 
1. मयंकेश्वर सिंह
 
2. दिनेश खटीक
 
3. संजीव गोंड
 
4. बलदेव सिंह ओलख
 
5. अजीत पाल
 
6. जसवंत सैनी
 
7. रामकेश निषाद
 
8. मनोहर लाल मन्नू कोरी
 
9. संजय गंगवार
 
10. बृजेश सिंह
 
11. के पी मलिक
 
12. सुरेश राही
 
13. सोमेंद्र तोमर
 
14. अनूप प्रधान 'वाल्मीकि'
 
15. प्रतिभा शुक्ला
 
16. राकेश राठौर गुरु
 
17. रजनी तिवारी
 
18. सतीश शर्मा
 
19. दानिश आजाद अंसारी
 
20. विजय लक्ष्मी गौतम
 
योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
1. नितिन अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
2. कपिल देव अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
3. रवींद्र जायसवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
4. संदीप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
5. गुलाब देवी -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
6. गिरीश चंद्र यादव -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
7. धर्मवीर प्रजापति -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
8. असीम अरुण -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
9. जेपीएस राठौर -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
10. दयाशंकर सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
11. नरेंद्र कश्यप -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
12. दिनेश प्रताप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
13. अरुण कुमार सक्सेना -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
14. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
 
 
 
Yogi Caibinet List
Yogi Caibinet List 2