काकापोरा : इलाज के दौरान RPF के दूसरे जवान भी वीरगति को प्राप्त, रेलवे स्टेशन के समीप आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला
   23-अप्रैल-2022
 
Shopian Attack
 
 
पुलवामा रेलवे स्टेशन के बाहर 18 अप्रैल को RPF जवानों पर आतंकियों ने गोली से हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में 2 RPF जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि एक जवान हमले के तुरंत बाद गोली लगने के कारण वीरगति को प्राप्त हो गए थे। वहीं दूसरे जवान का श्रीनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। INS से प्राप्त हुई एक खबर के मुताबिक यह जानकारी मिली कि घटना के तक़रीबन 6 दिनों बाद यानी आज शनिवार को RPF के दूसरे जवान सब इंस्पेक्टर देवराज भी वीरगति को प्राप्त हो गए। 
 
18 दिन में हमले की यह 7वीं घटना थी।
 
इस आतंकी हमले के तत्काल बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर एक व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। परन्तु हालांकि आतंकियों का सुराग नहीं मिल सका। आतंकियों की ओर से दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों, आम नागरिकों व गैर कश्मीरी मजदूरों पर इस महीने 18 दिन में हमले की यह 7वीं घटना थी।
 
इसमें अब तक 10 लोगों को निशाना बनाया जा चुका
 
इन आतंकी घटनाओं में अब तक अब तक 10 लोगों को निशाना बनाया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर एक दुकान पर चाय पीने आए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 2 जवानों सब इंस्पेक्टर देवराज व हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह को निशाना बनाकर पहले से घात लगाए आतंकियों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
 
इस हमले में दोनों जवान बुरी तरह घायल हो गए। खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे घायल जवानों को तत्काल पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। देवराज की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर में भर्ती करवाया गया था।