पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर को दी 2 हजार करोड़ रूपये की सौगात, बोलें पंचायतों को आगे बढ़ाकर पूरा करेंगे देश को आगे बढ़ाने का लक्ष्य
   24-अप्रैल-2022
Panchayati Diva
 
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के रद्द होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के लिए आज बेहद ही महत्वपूर्ण दिन रहा। अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। हालांकि इससे पहले दीवाली के मौके पर पीएम मोदी सुरक्षाबलों के साथ दीपावली मनाने यहां आ चुके हैं। परन्तु किसी सार्वजनिक सभा के लिए उनकी यह पहली यात्रा थी। लिहाजा  पीएम मोदी ने आज यहां 2 हजार करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
 
 
पीएम मोदी ने भारी जनसभा को किया संबोधित 
 
पीएम मोदी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी थी। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर रविवार को जम्मू संभाग के सांबा जिले की पल्ली पंचायत से देश की पंचायतों को संदेश देते हुए जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा सामूहिक खेती से छोटे किसानों को लाभ होगा। देश में 80 फीसदी छोटे किसान हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का बड़ा लाभ छोटे किसानों को मिला है। इस साल भारत ने विदेशों को रिकॉर्ड फल औऱ सब्जियाएं निर्यात की हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत हो या पार्लियामेंट कोई भी काम छोटा नहीं है। अगर पंचायत में बैठकर ये संकल्प लें कि देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा, तो देश जरूर आगे बढ़ेगा।
 
 
 
 
पंचायती राज व्यवस्था में बहनों की भागीदारी बढ़ाने में केंद्र सरकार प्रयासरत 
 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में बहनों की भागीदारी को और बढ़ाने पर भी हमारी सरकार का बहुत जोर है। भारत की बहन बेटियां क्या कर सकती हैं, ये कोरोना काल में दुनिया को भारत के अनुभव ने बहुत कुछ सिखाया है। पंचायतों को ज्यादा अधिकार देने का लक्ष्य, पंचायतों को सही मायने में सशक्तिकरण का केंद्र बनाने का है। पंचायतों की बढ़ती हुई शक्ति, पंचायतों को मिलने वाली राशि, गांवों के विकास को नई ऊर्जा दे। इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। सरकार की कोशिश यही है कि गांव के विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्लान करने और उसके अमल मे पंचायत की भूमिका ज्यादा हो।
 
 
 
 
 
राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में पंचायत अहम कड़ी बनकर उभरेगी
 
जैसे हमारे डोगरों के बारे में लोक संगीत में कहते हैं- ‘मिठ्ठी ए डोगरे दी बोली, ते खंड मिठ्ठे लोग डोगरे’। ऐसी ही मिठास, ऐसी ही संवेदनशील सोच, देश के लिए एकता की ताकत बनता है और दूसरी भी कम होती हैं। जब मैं एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बात करता हूं, तब हमारा फोकस कनेक्टिविटी पर होता है, दूरियां मिटाने पर भी होता है। दूरियां चाहे दिलों की हो, भाषा-व्यवहार की हो या फिर संसाधनों की, इनको दूर करना आज हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता है।
 
पंचायती राज दिवस, जम्मू कश्मीर में मनाया जाना बदलाव का प्रतिक 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों-दशक से जो बेड़ियां वाल्मीकि समाज के पांव में डाल दी गई थीं, उनसे वो मुक्त हुआ है। आज हर समाज के बेटे-बेटियां अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बरसों तक जिन साथियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिला, अब उन्हें भी आरक्षण का लाभ मिल रहा है। इस बार का पंचायती राज दिवस, जम्मू कश्मीर में मनाया जाना, एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। ये बहुत ही गर्व की बात है, कि जब लोकतंत्र जम्मू कश्मीर में ग्रास रूट तक पहुंचा है, तब यहां से मैं देशभर की पंचायतों से संवाद कर रहा हूं। यहां कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़े 20 हज़ार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।
 
 
 
 
 
जम्मू-कश्मीर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य में तेजी से काम चल रहा है
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य में तेजी से काम चल रहा है। इन प्रयासों से बहुत बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर के नौजवानों को रोज़गार मिलेगा। पल्ली पंचायत देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनने की तरफ बढ़ रही है। आज मुझे पल्ली गांव में, देश के गांवों के जन प्रतिनिधियों के साथ जुड़ने का भी अवसर मिला है। इस बड़ी उपलब्धि और विकास के कामों के लिए जम्मू-कश्मीर को बहुत-बहुत बधाई।