श्री बुड्ढा अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा पुंछ, राजौरी में तीर्थयात्रियों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

30 Jul 2022 17:42:38
 

Shree Buddha Amarnath yatra
 
 
कोरोना महामरी के चलते दो वर्षों से बाधित रही श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ पुंछ पहुंचा। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जम्मू संभाग के मंडलायुक्त रमेश कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार के अलावा श्री बाबा अमरनाथ न्यास, विश्व हिंदु परिषद एवं बजरंग दल के नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।
 
 दुसरा जत्था शाम 7 बजे पहुंचेगा पुंछ 
 
श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य अधिकारियों ने राजौरी में भारी सुरक्षा के बीच छोटे और बड़े वाहनों में श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा की यात्रा करने वाले श्री बुद्ध अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं शाम 7 बजे तक श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था भी पुंछ पहुंचेगा। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इन्तेजाम किए गए हैं।  
 

पहले जत्थे में कुल 1056 श्रद्धालु पहुंचे पुंछ  

श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे में कुल 1056 श्रद्धालु शुक्रवार को भगवती नगर से पुंछ के लिए रवाना हुए थे। इनमें 561 पुरुष और 489 महिलाएं शामिल थी। चूँकि यात्रा शुरू होने से पहले ही गुरूवार शाम को विधिवत पूजा अर्चना हो चुकी थी, जिसके कारण सुबह बिना किसी औपचारिता के श्रद्धालु हर हर महादेव के नारों के साथ भगवती नगर से अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर भजन कीर्तन करते हुए दर्शन के लिए रवाना हुए। पुंछ पहुँचने पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया।

 
Jammu
 
श्रद्धालुओं के लिए 12 स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की यात्रा बेहद ही सुखद हो और यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की समस्याओं का सामना न करने पड़े इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके आलावा यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न 12 स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की गई है। इन सभी स्थानों पर 2 से 4 हजार तक श्रद्धालु ठहर आसानी से ठहर सकते हैं।

 
Shree Buddha Amarnath Ji

यात्रा का समापन 8 अगस्त को होगा

इस यात्रा का समापन पुंछ में श्री दशनाम अखाड़ा मंदिर से छड़ी मुबारक के प्रस्थान के साथ 8 अगस्त को होगा। भगवान शिव को समर्पित बाबा बुड्ढा अमरनाथ मंदिर को चट्टानी बाबा अमरनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह जम्मू के उत्तर पश्चिम में करीब 290 किलोमीटर की दूरी पर है। अधिकारियों के अनुसार यात्रा के सफल संचालन के लिए उसके मार्ग की बहुस्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है।

 
Jammu kashmir
 
जम्मू संभाग से तक़रीबन 200 किलोमीटर दूर

पुंछ जिले में बाबा बुड्ढा अमरनाथ स्थल की महत्वता उतनी ही है जितनी कश्मीर संभाग में श्री अमरनाथ यात्रा की महत्वता है। बुड्ढा अमरनाथ का पवित्र मंदिर मंडी तहसील के लोरन घाटी में पुलस्ती नदी के किनारे गांव राजपुरा में है। यह जगह जम्मू संभाग से तक़रीबन 200 किलोमीटर दूर है। श्रद्धालु बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू से सुंदरबनी, नौशहरा, राजौरी, भिंबरगली, चंडक होते हुए मंडी पहुंचा जा सकता है।  बाबा बुड्ढा अमरनाथ की अत्यधिक महत्वता है। माना जाता है कि श्रद्धालु जब तक बाबा बुड्ढा अमरनाथ का दर्शन नहीं करते तब तक उनकी श्री अमरनाथ यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है। 


 
Powered By Sangraha 9.0