हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने भारतीय तट रक्षक बल के जवान, समुंद्र के अंदर शान से फहराया तिरंगा
   30-जुलाई-2022

Indian Coast Gaurd
 
 
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस बार केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत की है। भारतीय तटरक्षक बलों (Indian Coastgard) ने भी इस अभियान का हिस्सा बनते हुए समुद्र में तिरंगा फहराने का डेमो किया है। इंडियन कोस्टगार्ड के जवानों ने गहरे समुद्र में उतरकर देश की आन, बान और शान कहे जाने वाले तिरंगे को पानी में फहराया।
 

समुन्द्र के अंदर फहराता तिरंगा देख झूम उठेगा हर कोई

 
समुन्द्र के अंदर पानी में फहराता हुआ तिरंगा बेहद ही आकर्षक नजर आ रहा था। भारतीय तट रक्षक बलों के जवानों ने पानी के अंदर तिरंगा फहराने का वीडियो भी बनाया है जिसे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होती वीडियो को देख आपके भीतर भी देशभक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगेगा।
 
 
इस मामले में भारतीय तट रक्षक बल के एक अधिकारी ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि 'हर घर तिरंगा अभियान' पहल के पीछे का विचार देश के लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। साथ ही देश के लोगों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य है। 
 
 
 

Indian Navy ब्राजील में फहराएगी तिरंगा

 
वहीं बात करें भारतीय नौसेना की तो भारतीय नौसेना (Indian Navy) का मिसाइल युद्धपोत ''आईएनएस तरकश'' (INS Tarkash) ने भूमध्य-सागरीय में तैनाती पूरी की है। वो अब अपनी लंबी यात्रा जारी रखने के लिए अटलांटिक सागर (Atlantic Sea ) में उतरा है। आईएनएस तरकश इस साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराने के लिए दक्षिण अमेरिका की ओर निकल पड़ा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में तिरंगा फहराएगा।