इमरान खान के करीबी ARY न्यूज़ चैनल पर कार्रवाई, शाहबाज शरीफ ने ARY के प्रसारण पर लगाया रोक

09 Aug 2022 12:26:20
 
ARY bane In Pakistan 
 
पाकिस्तान की नई सरकार ने पाकिस्तान की प्रमुख मीडिया चैनल और पूर्व पीएम इमरान खान के करीबी  ARY के प्रसारण पर तत्काल रूप से रोक लगा दी है। PEMRA अर्थात पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण के आदेश के बाद ARY चैनल के प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। पाकिस्तान के कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, हैदराबाद, फैसलाबाद, और सियालकोट में ARY चैनल के प्रसारण को रोक दिया गया है।
 
 
ARY के पत्रकार को भी किया गया था गिरफ्तार
 
 
आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करने के चलते पाकिस्तानी पत्रकार इमरान रियाज को गिरफ्तार करवा लिया गया था। इमरान रियाज भी ARY न्यूज चैनल से ही जुड़े थे। दरअसल ARY न्यूज चैनल के प्रसारण पर उस वक्त रोक लगाई गई जब ARY एक रिपोर्ट को प्रसारित कर रहा था। रिपोर्ट प्रसारित करने के कुछ ही घंटों के भीतर पाक सरकार ने चैनल के प्रसारण पर रोक लगा दी। ARY ने अपने रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तानी मुस्लिम लीग नजाव यानि (PML-N) ने पूर्व पीएम इमरान खान को बदनाम करने व उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए अपने रणनीतिक मीडिया सेल को एक्टिव कर रखा था। मीडिया सेल को ये साफ निर्देश था कि उन्हें इमरान खान को सैन्य बलों के खिलाफ दिखाना है।
 
 
पूरे देश में प्रदर्शन की चेतावनी
 
 
ऐसा मानना है कि कथित तौर पर ARY न्यूज चैनल पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का समर्थन करता है। अब ARY के प्रसारण पर रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान में पत्रकारों के अधिकारों की आवाज उठाने, मीडिया की स्वतंत्रता को खत्म करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पाकिस्तान फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने ARY के प्रसारण को निलंबित करने की निंदा की है। पाकिस्तान फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष अफजल बट ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ARY के प्रसारण को तुरंत शुरू नहीं किया जाता तो पूरे देश में प्रदर्शन होगा।
 
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0