पाकिस्तान में मारा गया लश्कर कमांडर ख्वाजा शाहिद ; 2018 सुंजुवान आतंकी हमले का था मास्टरमाइंड, पाकिस्तान के टेरर खेमे में मची खलबली

    06-नवंबर-2023
Total Views |
 
Lashkar-e-Taiba commander Khwaja Shahid Terorist Killed
 

पाकिस्तान (Pakistan) में बैठकर भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे आतंकियों का सफाया लगातार जारी है। लश्कर कमांडर अबू कासिम कश्मीरी, जियाउर रहमान और आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक जैसे आतंकियों के सफाए के बाद अब पाकिस्तान में एक और आतंकी को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है। मारे गए इस आतंकी की पहचान ख्वाजा शाहिद अलियास मिया मुजाहिद (Terrorist Khwaja Shahid) के रूप में हुई है। ख्वाजा शाहिद अलियास मिया मुजाहिद प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था जो पाकिस्तान में बैठकर जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकी साजिशों को अंजाम दे रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी ख्वाजा शाहिद साल 2018 में जम्मू संभाग के सुंजवान स्थित सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक था। इस हमले में आतंकियों ने घात लगाकर AK-47 राइफल्स और ग्रेनेड के साथ आर्मी कैंप पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में सेना के 6 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

 
अज्ञात हमलावरों ने सिर को धड़ से किया अलग 
 

दरअसल गत शुक्रवार यह खबर सामने आई थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने आतंकी ख्वाजा शाहिद को पाकिस्तान में उसके घर के पास से ही अगवा कर लिया था। पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसियों के कुछ कर्मी और पाकिस्तानी पुलिस आतंकी ख्वाजा शाहिद का पता लगाने में जुटे थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वे ख्वाजा शाहिद को ढूंढने में नाकामयाब रहे। लेकिन गत रविवार देर रात यह खबर सामने आई कि अज्ञात हमलावरों ने आतंकी ख्वाजा शाहिद की हत्या कर उसके शव को पाकिस्तान स्थित उसके घर में फेंक दिया। आतंकी ख्वाजा शाहिद का सिर और धड दोनों अलग अलग हालत में मिला है। यानि अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर को धड से अलग कर उसके घर में फेंक दिया। हालाँकि घटना सामने आने के बावजूद भी पाकिस्तानी मीडिया में इसे दबाने की कोशिश की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी ख्वाजा शाहिद उर्फ मियां मुजाहिद पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर यानि POJK स्थित नीलम घाटी का रहने वाला था। वहीं से वो लगातार अपने आकाओं के इशारों पर जम्मू कश्मीर में अनेक आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। 

 
इससे पहले आतंकी शाहिद लतीफ़ की हुई थी हत्या
 

वहीं इससे ठीक पहले 10 अक्टूबर को अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान के सियालकोट (SialKot) इलाके में आतंकी शाहिद लतीफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त आतंकी शाहिद लतीफ़ सियालकोट इलाके मंा एक माजिद में नमाज पढने पहुंचा था। मारा गया आतंकी शाहिद लतीफ प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘जैश ए मोहम्मद’ (Jaish-E-Mohammad) से ताल्लुक रखता था। शाहिद लतीफ़ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की भी मोस्ट वांटेड आतं‍कियों की लिस्ट में शामिल था। 2 जनवरी 2016 को पठानकोट (Pathankot terror attack) में हुए आतंकी हमले (Terror Incident) को अंजाम देने में आतंकी शाहिद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मारा गया आतंकी ख्वाजा शाहिद लश्कर चीफ हाफिज सईद का बेहद ख़ास था।

 
अब तक मारे गए मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची 
 
 
1. जहूर मिस्त्री - IC-814 अपहरणकर्ता (अज्ञात हमलावरों ने कराची में गोली मारकर की हत्या)  
 
 
2. रिपुदमन सिंह मलिक :1985 एयर इंडिया बमबारी (पाकिस्तान के सरे में गोली मारकर हत्या) 
 
 
3. मोहम्मद लाल - ISI ऑपरेटर (19 सितंबर 2022 को नेपाल में गोली मारकर हत्या) 
 
4. हरविंदर सिंह संधू - 2021 पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमला (लाहौर के एक अस्पताल में नशीली दवाओं के ओवरडोज़ से मौत) 
 
 
5. हिजबुल कमांडर आतंकी बशीर अहमद पीर (पाकिस्तान के रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या) 
 
 
6. आतंकी सैयद खालिद रज़ा - अल बद्र कमांडर (कराची में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या) 
 
 
7. इम्तियाज आलम - हिज्बुल कमांडर (रावलपिंडी में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर ह्त्या) 
 
 
8. आतंकी एजाज़ अहमद अहंगर - अफगानिस्तान में गोली मारकर हत्या। 
 
 
9. आतंकी सैयद नूर शालोबर - पाकिस्तान के बारा खैबर में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या 
 
 
10. खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार - KCF प्रमुख (6 मई 2023 को लाहौर में गोली मारकर हत्या) 
 
 
11. अवतार सिंह खांडा - (16 जून 2023 को ब्रिटेन के बर्मिंघम में जहर के कारण मृत्यु) 
 
 
12. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर - (19 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या) 
 
 
13. सरदार हुसैन अरैन - (1 अगस्त, 2023 को सिंध के नवाबशाह में गोली लगने से घायल) 
 
 
14. लश्कर कमांडर रियाज़ उर्फ अबू कासिम कश्मीरी उर्फ़ मुहम्मद आज़म (8 सितंबर, 2023 को पीओजेके के रावलकोट में मस्जिद के अंदर अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या) 
 
 
15. सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके, (20 सितंबर 2023 को कनाडा के विन्निपेग में गोली मारकर हत्या) 
 
 
16. हिज़ुबल मुजाहिदीन आतंकी जियाउर रहमान, सितंबर 2023 में कराची में गोली मारकर हत्या 
 
 
17. आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक (लश्कर का संस्थापक सदस्य, 30 सितंबर को सोहराब गोथ, कराची में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या) 
 
 
18. अब मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की सियालकोट में गोली मारकर हत्या 
 
 
19. और अब आतंकी दाऊद मलिक की हत्या 
 
 
20. आतंकी ख्वाजा शाहिद अलियास मिया मुजाहिद