कटरा से दिल्ली के बीच शुरू हुई नई Vande Bharat ; माँ वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात

30 Dec 2023 11:10:28
 
Katra Delhi New Vande Bharat Train
 
 
 
नई दिल्ली से कटरा और कटरा से दिल्ली (Katra-Delhi Vande Bharat Express Train) के लिए सफ़र करने वाले माँ वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं व आम लोगों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने आज एक बड़ी सौगात दी है। अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक साथ कुल 6 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से एक वंदे भारत कटरा से नई दिल्ली (Katra-Delhi Vande Bharat Express Train) के बीच रफ़्तार भरेगी, जिससे नई दिल्ली से पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर की यात्रा करने वाले लोगों के समय की बचत होगी। साथ ही माता वैष्णों देवी की यात्रा पर जाने वाले भक्तों को भी इस ट्रेन से उनका सफ़र आसान होगा और उनका समय भी बचेगा।  
 
 
किन स्टेशनों पर होगा ठहराव ?  (Vande Bharat Halt)
 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को इस ट्रेन को अयोध्या से वीडियो कांफ्रेंसिंग के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसे दिल्ली तक आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन को लोग देख सकेंगे। हालाँकि दिल्ली से कटरा के बीच एक वंदे भारत (Delhi-Katra Vande Bharat) पहले से भी चल रही है लेकिन उसका ठहराव कुछ चुनिन्दा स्टेशनों पर ही है। लेकिन इस नई वंदे भारत ट्रेन (New Vande Bharat Train For Jammu Kashmir) की खासियत यह है कि इस ट्रेन का उधमपुर, (UdhamPur) कठुआ (Kathua) और पठानकोट कैंट (Pathankot Cant) में भी ठहराव होगा। जोकि पहले वाली ट्रेन में नहीं था।  
 
 
कटरा से जम्मू के बीच 30 दिसंबर से चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन का ठहराव मनवाल रेलवे स्टेशन (Manwal Railway Station Jammu District) पर भी होगा। इस स्टेशन पर पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने से न सिर्फ स्टेशन के आस पास के यात्रियों को सुविधाएँ मिलेगी बल्कि व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। जम्मू और मनवाल रेलवे स्टेशन (Jammu to Manwal Railway station Distance) के बीच दूरी 44 किमी है। अभी तक किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ था। वंदे भारत का ठहराव होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी, क्योंकि उन्हें पहले ट्रेन के लिए जम्मू या उधमपुर जाना पड़ता था।
 
 
कटरा-दिल्ली वंदे भारत शेड्यूल  (Jammu) Vande Bharat Train Schedule 
 
 
दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली नई वंदे भारत सुबह 11 बजे कटरा से रवाना होगी। इसके बाद मनवाल, उधमपुर, कठुआ और शाम 4 बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी। रेलवे अधिकारी के मुताबिक दिल्ली मुख्यालय से कार्यक्रम आया है कि 30 दिसंबर को कटड़ा से दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। पहले दिन ट्रेन मुख्य स्टेशनों के अलावा छोटे स्टेशनों पर भी रुकेगी। अधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर को केवल फ्लैग ऑफ होगा।
 
 
कटरा रेलवे स्टेशन (Katra Railway Station) पर नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bhart) के उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) और केंद्रीय राज्यमंत्री व ऊधमपुर-डोडा-कठुआ के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr. Jitendra Singh) मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से हजारों लोगों को लाभ होगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0