पर्यटकों के लिए खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन ; 16 लाख फूलों से महक उठेगी घाटी

20 Mar 2023 12:58:17
 
Tulip Garden Srinagar J&K
 
 

जम्मू कश्मीर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। गत रविवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसका उद्घाटन किया। श्रीनगर स्थित विश्व प्रसिद्द डल झील के किनारे बने इस ट्यूलिप गार्डन (Tulip Garden) में करीब 15 लाख से ज्यादा फूल हैं। वसंत का मौसम घाटी में जल्द ही शुरू हो रहा है। इस वर्ष ट्यूलिप की 4 नई किस्मों के अलावा 15 लाख से अधिक खिले ट्यूलिप का प्रदर्शन किया जाएगा। डल झील के किनारे जबरवन की पहाड़ियों की तलछटी में स्थित ट्यूलिप गार्डन लगभग 30 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। इसे पहली बार 2007 में खोला गया था। वहीं पिछले साल यहाँ ओपन एयर कैफेटेरिया भी स्थापित किया गया है।

 
 
 

श्रीनगर नगर निगम और फ्लोरीकल्चर विभाग ने यह उम्मीद जताई है कि इस साल भी देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक इन्हें देखने पहुंचेंगे और पिछले रिकॉर्ड टूटेंगे। जानकारी के अनुसार ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। यह मार्च के मध्य से अप्रैल के अंत तक शैलानियों के लिए खुला रहता है। हालांकि, मौसम और पर्यटकों की भीड़ के कारण खुलने और बंद होने के समय में कभी कभी थोडा बहुत बदलाव किया जाता है।

 
 
Tulip Garden Open Srinagar Jammu kashmir
  

एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप की 68 किस्मों के अलावा डैफोडिल, जलकुंभी, मस्करी के आकर्षक फूल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। लेकिन इस बार उद्यान को और ज्यादा आकर्षित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन के उप निदेशक इखलास शायिक ने बताया कि हॉलैंड से चार नई ट्यूलिप किस्मों का आयात किया है, जिससे बगीचे में चार चांद लग गए हैं।

 
 
Tulip Garden Open Srinagar
 
 
Tulip Garden Srinagar
 
 
Tulip Garden
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0