कश्मीर लौटीं मां शारदा देवी ; गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मंदिर का किया उद्घाटन

22 Mar 2023 17:34:06
 
Sharda Mandir Titwal Jammu Kashmir
  
 
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के करीब स्थित तिथवाल में हिन्दू आस्था के प्रतिक माँ शारदा मंदिर के द्वार आज से भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को वर्चुअली माँ शारदा देवी मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने गृहमंत्री ने देश सहित सभी प्रदेशवासियों को इसके लिए शुभकामनाएं दीं। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है और आज के दिन माता शारदा मंदिर का द्वार खुलना नई सुबह की शुरुआत है और शारदा संस्कृति को पुनर्जीवित करने की तलाश है। उन्होंने कहा व्यक्तिगत कारणों से मैं प्रत्यक्ष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका लेकिन भविष्य में जब भी जम्मू कश्मीर आना होगा तो यहां माता के दर्शन करने जरूर आऊंगा।
 

Sharda Temple Teetwal 
 
 
बता दें कि मंदिर का निर्माण श्री श्रृंगेरी मठ और सेवा शारदा समिति कश्मीर द्वारा किया गया है। सेवा शारदा समिति कश्मीर का यह कदम सिर्फ मंदिर के पुनर्निमार्ण का ही नहीं, बल्कि शारदा सभ्यता की खोज की भी एक शुरुआत है। गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि माँ शारदा मंदिर का पुनर्निमार्ण संपूर्ण भारत के श्रद्धालुओं के लिए एक शुभसंकेत है। अब माता शारदा की कृपा भारत पर युगों युगों तक बनी रहेगी। इसमें कोई दोराय नही है कि 370 हटने के बाद से जम्मू कश्मीर, फिर से अपने पुरानी पंरपराओं की ओर लौटा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को ख़त्म कर प्रदेश को उसकी गगां यमुनी तहजीब की ओर ले जाने का प्रयास हुआ है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।
 
 
 
 
 
 
Sharda Temple Teetwal Kupwara
 
 
शारदा पीठ - भारतीय सभ्यता व संस्कृति का केन्द्र
 
 
हिंदूओं का यह धार्मिक स्थल लगभग 5 हजार वर्ष पुराना है। प्राचीन काल से कश्मीर को शारदापीठ के नाम से ही जाना जाता है, जिसका अर्थ है देवी शारदा का निवास। यह मंदिर पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र PoJK में नीलम नदी के तट पर स्थित है। पाकिस्तान के कब्जे में जाने के बाद धीरे-धीरे यह मंदिर खंडित हो चुका है। मान्यता है कि देवी सती के शरीर के अंग उनके पति भगवान शिव द्वारा लाते वक्त यहीं पर गिरे थे। इसलिए यह 18 महाशक्ति पीठों में से एक है या कहें कि ये पूरे दक्षिण एशिया में एक अत्यंत प्रतिष्ठित मंदिर, शक्ति पीठ है। आज भारतीय हिंदू माता के दर्शन के लिए उत्सुक रहते है, लेकिन पाकिस्तान के कब्जे में होने के कारण कोई भारतीय आसानी से यहां नहीं जा पाता है।
 
 
Sharda Peeth History
 
 
1948 तक, गंगा अष्टमी पर नियमित शारदापीठ यात्रा शुरू होती थी। भक्त नवरात्रों के दौरान मंदिर भी जाते हैं। विभाजन से पहले शारदा देवी का तिथवाल मंदिर विश्व प्रसिद्ध शारदा तीर्थ का आधार शिविर था। किशनगंगा नदी के तट पर स्थित मूल मंदिर और निकटवर्ती गुरुद्वारा को 1947 में पाकिस्तानी हमलावरों द्वारा नष्ट कर दिया गया था। तब से, न तो सरकारों और न ही किसी संगठन ने इन धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण के लिए कोई पहल की। शारदा पीठ देवी सरस्वती का कश्मीरी नाम है। यह छठी और बारहवीं शताब्दी के बीच भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे प्राचीन विश्वविद्यालयों में से एक था और मध्य एशिया और भारत के विद्वान ऐतिहासिक शिक्षा के लिए यहां आते थे। गौरतलब है कि तिथवाल में शारदा मंदिर का पुनर्निर्माण शारदा पीठ की प्राचीन तीर्थयात्रा की पुन: शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
 
 
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0