'भारत में है गिलगित-बालतिस्तान' ; Twitter ने सुधारी अपनी गलती, बौखलाया पाकिस्तान !

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर Twitter' ने अपनी एक पुरानी गलती को सुधार करते हुए पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दिया है। ट्विटर के इस कदम से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ नजर आ रहा है। लिहाजा आज से पहले तक ट्विटर 'POTL यानि पाकिस्तान अधिक्रांत टेरिटोरी ऑफ़ लद्दाख' के गिलगित बल्तिस्तान को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाता था। लेकिन अब twitter ने अपनी उस पुरानी गलती को सुधार करते हुए गिलगिल-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा करार दिया। दरअसल कहानी कुछ ऐसी है कि रविवार को जब इस क्षेत्र के लोगों ने पाकिस्तान की सरकार के आधिकारिक हैंडल्स को एक्सेस करना चाहा तो उन्हें पता लगा कि ये हैंडल्स तो ब्लॉक हो चुके हैं। साथ ही इस क्षेत्र को भारत के हिस्से वाले कश्मीर के तहत बताया। स्थानीय यूजर्स ने जब यहां से ट्वीट किया तो उस क्षेत्र के लोगों को भारत के हिस्से में बताया गया क्योंकि लोकेशन कश्मीर की थी। गिलगित-बल्तिस्तान के ट्विटर यूजर्स ने जब इस बात की शिकायत की कि वो क्षेत्र की सरकार के आधिकारिक अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं तो इस बात का पता लगा।
पाकिस्तान की लोकेशन गायब
स्थानीय यूजर्स ने काफी देर तक सरकार के आधिकारिक हैंडल्स को एक्सेस करने की कोशिशें की। लेकिन हर बार उन्हें जवाब मिला, 'कानूनी मांग के जवाब में भारत में अकाउंट को रोक लिया गया है।' आपको ज्ञात हो कि मार्च 2023 से ही केंद्र की मोदी सरकार ने भारत में पाकिस्तान की सरकार के आधिकारिक हैंडल्स को बैन कर दिया है। साल 2022 में अकाउंट को कानूनी शिकायतों के बाद 2 बार रोका गया था।
गिलगित बल्तिस्तान के रहीमाबाद के रहने वाले यासिर हुसैन नाम के एक युवक ने ट्वीट किया और लिखा, 'मैं गिलगिट बल्तिस्तान में हूं और ट्विटर पर @GovtofPakistan के ट्वीट नहीं दिख रही हैं। इसमें कहा गया है कि कानूनी मांग के जवाब में भारत में अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।' यासिर को वह कोई भी ट्वीट नहीं दिख रही थी जो पाकिस्तान के अलग-अलग अकाउंट से की गई थी और जिसे वह फॉलो करते थे।
एक और ट्विटर यूजर करीम शाह ने भी जब ट्वीट किया तो लोकेशन जम्मू कश्मीर शो हुआ। उन्हें भी पाकिस्तान एड करने में सिर्फ नाकामी ही मिली। उन्हें सिर्फ एक ही विकल्प दिखा रहा था, 'जम्मू कश्मीर।' निजारी के मुताबिक वह घिजेर जिले की यासीन घाटी में रहते हैं, लेकिन ट्विटर एल्गोरिदम उन्हें अपने फीड पर भारत का दिखा रहा था।
1947 से ही पाकिस्तान का अवैध कब्ज़ा
दरअसल यह बात लगभग पूरी दुनिया जानती है कि POJK यानि 'पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर' POTL 'पाकिस्तान अधिक्रांत टेरिटोरी ऑफ़ लद्दाख' और COTL यानि चीन अधिक्रांत टेरिटोरी ऑफ लद्दाख का पूरा इलाका भारत का अभिन्न अंग है। लेकिन 1947 से ही भारत के इस बड़े हिस्से पर पाकिस्तान का अवैध कब्ज़ा है। POJK, POTL 73 हजार वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादे के इस क्षेत्र, जो प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ है, प्राकृतिक खनिजों से भरा हुआ है, नदियों से लबरेज है पिछले 75 वर्षों से पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। पाकिस्तान पिछले 75 वर्षों से यहाँ के लोगों का, यहाँ के प्राकृतिक खनिजों का, इसके प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करता आ रहा है। यही कारण है कि अब वहां के स्थानीय लोग भी पाकिस्तान से आजादी के नारे बुलंद कर रहे हैं।