दिल्ली की महिलाओं के साथ हुआ छलावा ? AAP के 'महिला सम्मान' और 'संजीवनी योजना' की खुली पोल ! जानें पूरा मामला

    25-दिसंबर-2024
Total Views |
  
AAP Expose on mahilla samman yojana
 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग और महिला कल्याण विभाग ने दिल्ली सरकार की दो बड़ी चुनावी योजना 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान और संजीवनी योजना' को लेकर एक नोटिस जारी किया है। अख़बारों में विज्ञापन जारी होने के बाद अब दिल्ली में सियासत गर्मा गई है। दरअसल आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में घोषणा की थी कि चुनाव जितने के बाद दिल्ली की महिलाओं को 2100 रु प्रति माह और 60 साल से ऊपर की महिलाओं को मुफ्त इलाज देंगे। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने ही इस योजना पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। इस नोटिस के जारी किए जाने के बाद अब संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। 
 
 
 ''ऐसी कोई योजना नहीं...''
 
 
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने चेतवानी देते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार की इस तरह की फिलहाल कोई योजना नहीं है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि उसे मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी मिली है कि एक राजनीतिक दल 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने का दावा कर रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आज राष्ट्रीय समाचार पत्रों में जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा, "यह स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई है।"
 
"इस बात पर जोर दिया जाता है कि चूंकि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है, इसलिए इस गैर-मौजूद योजना के तहत पंजीकरण के लिए फॉर्म/आवेदन स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता। कोई भी निजी व्यक्ति/राजनीतिक दल जो इस योजना के नाम पर फॉर्म/आवेदन एकत्र कर रहा है या आवेदकों से जानकारी एकत्र कर रहा है, वह धोखाधड़ी कर रहा है और उसके पास कोई अधिकार नहीं है" : महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार....  
 
 
 
 
 
क्या महिलाओं के साथ छलावा ?  
 
 
यानि खुद दिल्ली सरकार के मंत्रालय ने ही AAP सरकार द्वारा किये गए चुनावी दावे की पोल खोल दी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आम आदमी पार्टी ने कहीं ना कहीं चुनाव में फायदा उठाने के मकसद से दिल्ली की महिलाओं के साथ एक छलावा किया है। हालाँकि ये पहली बार नहीं है जब केजरीवाल ने इस तरह चुनावी दाव चला हो। दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान भी केजरीवाल ने बतौर मुख्यमंत्री दिल्ली की महिलाओं से यह वादा किया था कि अगर लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो हम 1000 रूपये प्रति माह देंगे। हालाँकि चुनाव में मिली बुरी हार के साथ वो चुनावी वादा भी पानी में धुल गया। लेकिन अब जब अगले 2 महीने में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है तो केजरीवाल ने एक बार फिर उसी पुराने दावे को थोड़ा और बढ़ा चढ़ाकर जनता के सामने पेश किया है। इस बार 1000 की जगह 2100 रु प्रति माह देने का वादा कर दिया। हालाँकि अब पता चला कि ये वादा भी फेक है।
 
 
AAP का पक्ष ? 
 
 
बहरहाल यह मामला सामने आने के बाद अब जहाँ एक तरफ BJP और कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भी BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने मंत्रालय द्वारा जारी किये गए विज्ञप्ति को BJP की चाल बताई है। उन्होंने कहा कि BJP ने यह सब कुछ जान बुझकर करा रही है। BJP ने अधिकारियों पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया है उसी कारण ऐसी विज्ञप्ति जारी की गई है। भाजपा महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कोइ योजना लागू नहीं करने देना चाहती।  जबकि वहीं आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तो विभाग से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात दोहराई।  
 
 बहरहाल AAP अपनी इस योजना के लिए सड़कों पर है और उसके कार्यकर्ता गली गली जाकर लोगों का डिटेल एकत्रित कर रहे हैं। लेकिन इन योजनाओं का लाभ दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा भी या नहीं ये वक्त बताएगा। फिलहाल दिल्ली में जहाँ मौसम का मिजाज बेहद ठंड है वहीं सियासत बेहद गर्म।