भारत पाकिस्तान सीमा पर भारतीय वायुसेना दिखाएगी अपनी ताकत ; घातक हथियारों के साथ करेगी युद्धाभ्यास

    02-फ़रवरी-2024
Total Views |

Vayushakti 2024 Indian Airforce Excercise 
 
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) राजस्थान के पोखरण (Pokhran, Rajasthan) में भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan Border) पर सबसे बड़ा युद्धाभ्यास (Military Exercises) करने जा रही है। वायुसेना के इस युद्धाभ्यास को (Vayushakti 2024) वायुशक्ति 2024 नाम दिया गया है। भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एपी सिंह ने इस युद्धाभ्यास की घोषणा की है। इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए वाइस चीफ एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया कि इस युद्धाभ्यास के दौरान हलके लड़ाकू विमान तेजस से माइका और R-73 जैसी मिसाइलों की फायरिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य इन मिसाइलों की मारक क्षमता, टारगेट के प्रति उनकी सटीकता और गति का पता लगाना होगा। यहाँ बता दें कि माइका मिसाइल को राफेल कंपनी बनाती है, जबकि वहीं अगर बात करें R-73 मिसाइल की तो यह वही मिसाइल है जिससे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया था। यह दोनों ही मिसाइल बेहद घातक मानें जाते हैं।
 
 
 
 
 
युद्धाभ्यास में ये घातक लड़ाकू विमान लेंगे हिस्सा  
 
 
राजस्थान के पोखरण में शुरू होने वाला वायुसेना का यह युद्धाभ्यास दुश्मनों को भारत की नई शक्ति का परिचय देगी। इस युद्धाभ्यास के दौरान सशक्त होती भारतीय सेना की ताकत को दुश्मन देश बेहद करीब से देख सकेंगे। युद्धाभ्यास में वायुसेना के तेजस, सुखोई, मिग, मिराज और जगुआर जैसे घातक लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। इन विमानों के अलावा वायुसेना का प्रचंड हेलिकॉप्टर, ध्रुव हेलिकॉप्टर और रूद्र हेलिकॉप्टर भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि हर 3 साल में होने वाले इस युद्धाभ्यास में वायुसेना के 77 लड़ाकू विमान, 41 घातक हेलिकॉप्टर्स, 5 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 3 तरह के सरफेस-टू-एयर मिसाइलें, 12 UAV, हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाली प्रेसिशन और नॉन प्रेशिसन मिसाइलें, हवा से हवा में मार करने वाली गाइडेड मिसाइलें और सतह से हवा में मार करने वाली गाइडेड मिसाइलों का प्रदर्शन होगा।  
 
 
Prachand Helicopter
 
 
प्रचंड हेलीकॉप्टर की विशेषता
 
 
* वायुसेना का प्रचंड हेलीकॉप्टर अपने साथ घातक हथियार लेकर क़रीब 16,400 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाला लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर है।
 
 
* इसे भारतीय सेना ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानि HAL के साथ मिलकर तैयार किया है। इसकी ऊँचाई क़रीब 15.5 फीट है और लंबाई 51.10 फीट।
 
 
* प्रचंड हेलिकॉप्टर की तुलना चीन के Z-10 और साउथ कोरिया के FA-50 लड़ाकू हेलिकॉप्टर से होती है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा हेलीकॉप्टर है जो 16 हज़ार फीट की ऊँचाई पर लैंड और टेकऑफ़ करने में सक्षम है।
 
 
* हेलीकॉप्टर में कॉकपिट के ठीक नीचे 20 mm की तोप लगी है, जो पलक झपकते दुश्मनों का काम तमाम कर सकती है।
* इसके अतिरिक्त 4 अन्य हथियार लगाने के लिए 4 हार्ड प्वाइंट्स बने हैं।
 
 
* इसमें दुश्मनों पर हमला करने के लिए 4 मिसाइल, क्लस्टर बम या ग्रेनेड लॉन्चर लगाए जा सकते हैं। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान इस तरह के हेलीकॉप्टर की आवश्यकता महसूस हुई थी। लिहाज़ा ऊँची पहाड़ियों पर हथियारों के साथ उड़ान भर सकें इसके लिए इसे निर्मित किया गया।
 
 
R-73 missile
 
 
R-73 मिसाइल की विशेषता :-
 
 
1. R-73 मिसाइल को रूस की टैक्टिकल मिसाइल कॉर्पोरेशन बनाती है।
 
 
2. इस मिसाइल के लेटेस्ट वर्जन की रेंज करीब 30 किलोमीटर है।
 
 
3. इस मिसाइल में RVV-MD टेक्नोलॉजी लगी है, जिससे इसकी रेंज बढ़कर 40 किमी हो जाती है।
 
 
4. यह मिसाइल बेहद आराम से हवाई टारगेट्स को किसी भी डायरेक्शन से ध्वस्त कर सकती है।
 
 
5. यह मिसाइल दिन या फिर रात किसी भी वक्त हमला करने में सक्षम है। 
 
 
6. इस मिसाइल को फाइटर जेट्स, बमवर्षक या फिर अटैक हेलिकॉप्टर पर लगा सकते हैं। 
 
 
7. इस मिसाइल में कम्बाइन्ड गैस एयरोडायनेमिक कंट्रोल सिस्टम लगा है, जो लाइन ऑफ साइट पर 60 डिग्री तक की ताकत देता है।
 
 
8. दुश्मन पर हमला करते समय सीधी रेखा में जाती मिसाइल अचानक से 60 डिग्री एंगल पर घूम भी सकती है। 
 
 
9. इसकी अधिकतम गति 2500 किमी प्रति घंटा है।
 
 
10 . यह 2 मीटर की ऊंचाई से लेकर 20 किमी या अधिकतम 30 किमी की ऊंचाई तक जा सकती है। 
 
 
11. विंग कमांडर अभिनंदन ने इसी मिसाइल से पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था। 
 
 
MICA Missile
 
 
MICA मिसाइल की विशेषता :- 
 
 
1. MICA मिसाइल का वजन 112 किलोग्राम और लम्बाई 10 फीट होती है।
 
 
2. इसमें 12 किलोग्राम वजनी वॉरहेड लगता है। 
 
 
3. यह मिसाइल हवा से हवा में मार करने में सक्षम है। 
 
 
4. इस मिसाइल की रेंज 60 से 80 किमी है।
 
 
5. इस मिसाइल की एक ख़ास विशेषता यह भी है कि यह वर्टिकल भी लॉन्च की जा सकती है।
 
 
6.  वर्टिकल लॉन्च के दौरान यह मिसाइल 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है। 
 
 
7. इसकी गति बेहद खतरनाक है, यह 4939.2 किमी प्रति घंटा की गति से हमला करती है।
 
 
8. इस मिसाइल को राफेल, मिराज, सुखोई-30 MKI, ग्राउंड बैटरी, सरफेस वेसल या पनडुब्बियों से फायर कर सकते हैं।
 
 
9. यह एक्टिव राडार होमिंग और इंफ्रारेड होमिंग के वैरिएंट्स में आती है। 
 
 
10. इससे टकराते ही टारगेट ध्वस्त हो जाता है।