पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटिंग ख़त्म ; कहीं धांधली तो कहीं धमाके की खबर, जानें पाकिस्तान की PM रेस में कौन आगे ?

    08-फ़रवरी-2024
Total Views |
 
Pakistan Election
 
आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan General Election) में आज 'नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव' के लिए आज यानि 8 फरवरी को एक साथ मतदान हुआ। पाकिस्तान में मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ जोकि शाम 5:30 बजे तक चला। 266 सीटों पर कुल 5121 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि देर रात तक नतीजे सामने आ सकते हैं। हालाँकि चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर 9 फरवरी को नतीजों की घोषणा कर सकता है। बहरहाल पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो पाकिस्तान में आर्थिक तंगी के बावजूद भी पिछले 4 चुनावों की तुलना में इस बार चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 1 हजार करोड़ रुपए इस साल के चुनाव पर खर्च हो रहे है। जबकि हकीकत यह है कि बीते कुछ वर्षों से पाकिस्तान की हालत बद से बद्दतर हो चुकी है। देश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान लगातार IMF और कुछ अन्य देशों से भीख मांग कर अपना गुजारा कर रहा है।
 
 
 
 
 
 
चुनाव के दौरान जड़प की ख़बरें !
 
 
पाकिस्तान में जारी चुनाव के बीच भारी संख्या में धांधली और झड़प की ख़बरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं। पाकिस्तान के कई पोलिंग बूथ पर कुछ नकाबपोश जबरन कैप्चरिंग करते हुए नजर आए। पंजाब की झांग सीट पर बने पोलिंग बूथ पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने बैलेट बॉक्स ही लेकर फरार हो गए। इसके अलावा महिलाओं के लिए बनें पोलिंग बूथ पर जबरन अंदर घुस कर धमकाने का वीडियो सामने आया। साथ ही कराची के राफा-ए-आम जिमखाना में जमात-ए-इस्लामी और MQM के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। कई कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुँचाया गया। जमात-ए-इस्लामी ने MQM के कार्यकर्ताओं पर कैंप में हमला करने का आरोप लगाया।
 
 
 
 
 
चुनाव के दौरान कई स्थानों पर आतंकी हमला
 
 
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के खरान में लेवी फोर्स वाहन के पास एक जोरदार धमाके की खबर है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में एक पुलिस अफसर की मौत हुई है। जबकि 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा, बलूचिस्तान के लज्जा शहर में भी धमाके की खबर है। इस बम धमाके में पाकिस्तान के 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है, जबकि 9 घायल बताए जा रहे हैं। यहाँ यह बता दें कि पाकिस्तान की लेवीस पैरामिलिट्री फोर्स ने इन धमाको की पुष्टि भी की है। हाल ही में क्वेटा के बर्मा होटल के पास भी धमाके की आवाज सुनाई दी है। यानि पाकिस्तान में जहाँ एक तरफ वोटिंग जारी है वहीं आतंकी घटनाएँ भी जारी है। बलूचिस्तान में मकरान डिवीजन के कमिश्नर सईद अहमद उमरानी ने रॉयटर्स को बताया कि बलूचिस्तान के कई हिस्सों में ग्रेनेड अटैक हुआ। खैबर प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची इलाके में एक पुलिस पेट्रोलिंग टीम को निशाना बनाया गया। यहां बम धमाका हुआ और गोलीबारी हुई। इसमें 4 पुलिसवाले मारे गए। 2 घायल हैं।
 
 
 
 
 
 
पाकिस्तान का अगला PM कौन ?
 
 
पाकिस्तान में हुए इस चुनावों पर अगर विशेषज्ञों की माने तो नवाज शरीफ की पार्टी PML-N सबसे आगे बताई जा रही है। चूँकि भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद है, साथ ही उनकी पार्टी का सिम्बल भी रद्द कर दिया गया इससे चुनाव में जीत दर्ज कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है। इसके अलावा एक बात जो जगजाहिर है वो यह कि पाकिस्तान की सेना का हाथ जिसके सर पर होता है सत्ता की कुर्सी उसी के हिस्से जाती है। लिहाजा इस बार नवाज शरीफ को पाकिस्तानी सेना सपोर्ट हासिल है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव में उनका जीत हासिल करना और पाकिस्तान का अगला वजीरे आज़म बनना तय है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में होने की वजह से भी PML-N चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। इससे 74 साल के नवाज शरीफ रिकॉर्ड चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। हालाँकि वे खुद जमानत पर बाहर हैं।
 
 
PPP दूसरे नंबर पर ! 
 
 
वहीं बात करें पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की तो उनकी पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' यानि PTI के कैंडिडेट इस बार बिना पार्टी सिंबल के इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ रहे हैं। नियमों के तहत इंटरनल चुनाव न कराने की वजह से पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने PTI का सिंबल रद्द कर दिया था।  पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था। लिहाजा बिना सिम्बल चुनाव लड़ना और उसमें पार पाना बेहद कठिन है। बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, यानी PPP बिलावल भुट्टो को लेकर भी एक वक्त में यह खबर सामने आई कि पाकिस्तान की सेना इस बार बिलावल को PM बनाने में मदद कर सकती है। हालांकि अब पाकिस्तानी मीडिया द्वारा जुटाए आंकड़ो की माने तो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी यानि (PPP) दूसरे स्थान पर रहने की संभावना है। यानि यहाँ भी नवाज के हाथ में सत्ता जाती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस चुनाव में नवाज शरीफ की PMLN पार्टी 115 से लेकर 132 सीटें तक जीत सकती है। जबकि PPP को 35-40 सीटें मिलने की संभावना है। इमरान खान की पार्टी इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रह सकती है।