केंद्र सरकार का एक्शन : 18 OTT, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध

14 Mar 2024 12:40:26

18 OTT platforms blocked by Ministry of I&B 
 
OTT प्लेटफॉर्म पर हिंसक व अश्लील कंटेंट परोसने के आरोप में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक साथ करीब 18  OTT प्लेटफॉर्म को बैन कर दिया है। इसके साथ ही केंद्र ने 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल को भी बैन कर दिया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी प्लेटफॉर्मस को लम्बे समय से चेतावनी दी जा रही थी। तमाम चेतावनियों के बावजूद भी इन प्लेटफॉर्मस पर हिंसक व अश्लील कंटेंट कम नहीं हुए लिहाजा कार्रवाई करते हुए इन सभी पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। 
 
 
 
 
 
इन OTT ऐप्स पर लगा प्रतिबन्ध
 
 
Dreams Films
 

Voovi
 

Yessma

 
Uncut Adda
 

Tri Flicks
 

X Prime
 

Neon X VIP
 

MoodX
 

Besharams
 

Hunters
 

Rabbit
 

Xtramood
 

Nuefliks
 

Mojflix

 
Hot Shots VIP
 

Fugi
 

Chikooflix
 

Prime Play
 
 
केद्र सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए OTT ऐप्स में से एक को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसके साथ ही 2 ऐप्स को 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है। साथ ही ये ऐप्स अपने कंटेंट को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी करते हैं। इन OTT प्लेटफार्मस की सोशल मीडिया अकाउंट पर 32 लाख से अधिक यूजर्स हैं।

18 OTT platforms blocked by Ministry of I&B 
 
 
इन नियमों के तहत हुई कार्रवाई 
 
 
मंत्रालय की ओर से बताया गया कि इन प्लेटफॉर्म पर आईटी एक्ट की धारा 67 और 67A, IPC की धारा 292 और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 के तहत कार्रवाई करते हुए बैन लगाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारत सरकार ने 20 जून, 2023 को नेटफ्लिक्स, डिज़नी हॉटस्टार और अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं को ऑनलाइन डालने से पहले अश्लीलता और हिंसा के लिए अपनी सामग्री की स्वतंत्र रूप से समीक्षा करने के लिए कहा था। देश में जब से OTT का चलन शुरू हुआ है तब से अश्लील कंटेंट के मामले में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बड़े स्तर पर ऐसे कंटेंट बनाए जाते हैं जिनमें भर भर कर गालियाँ व आपत्तिजनक दृश्य शामिल होते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की कार्रवाई उन सभी OTT प्लेटफॉर्म के लिए चेतावनी साबित होगा।
 
 
Powered By Sangraha 9.0