पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन की मौत ; मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था आतंकी आजम चीमा

    02-मार्च-2024
Total Views |
 
Terrorist Azam Cheema Killed in Pakistan Faislabad
 

पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वालों का एक एक कर सफाया होता जा रहा है। यानि आतंक के सबसे बड़े पनाहगार, आतंकियों का सबसे सेफ ठिकाना माने जाने वाले पाकिस्तान में भी आतंकी सुरक्षित नहीं है। आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, एजाज अहमद अहंगर और आतंकी शाहिद लतीफ जैसे तमाम आतंकियों की हत्या के बाद अब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक और आतंकी 'आजम चीमा (Terrorist Azam Cheema) के मौत की खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिली खबर के अनुसार पाकिस्तान के फैसलाबाद में आतंकी आजम चीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल जो मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। गौरतलब है कि आतंकी आजम चीमा मुंबई 26/11 आतंकी हमला और जुलाई 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोटों के अलावा भारत में हुए कई अन्य आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ताओं था। पाकिस्तान द्वारा भारत में किये जाने वाले अनेक हमलो में उसका हाथ था। 

 
 
70 वर्षीय आतंकी आजम चीमा की मौत ऐसे समय में हुई है जब बीते कुछ महीनों में पाकिस्तान में बैठे कई लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हुई है। अनेक आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया तो कई आतंकी जहर दिए जाने या फिर अन्य तरह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। अपने आतंकियों के मारे जाने से हताश परेशान पाकिस्तान ने इन हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंसियों के होने का आरोप लगाया, जिसे भारत ने पाकिस्तान के उन झूठे आरोपों को सिरे से खारिज किए हैं। यानि आर्थिक तंगहाली, राजनीतिक अस्थिरिता और बेतहाशा महंगाई जैसे अन्य कई संकटों में घिरे पाकिस्तान की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि उसके आतंकी अपने ही देश में सुरक्षित नहीं है।
 
 
 
India Today की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2000 के दशक की शुरुआत से ही आतंकी आजम चीमा पाकिस्तान के बहावलपुर में अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता था। उसके साथ अक्सर 6 अंगरक्षक पाए जाते थे और वो एक लैंड क्रूजर कार में घूमते दिखाई देता था। चीमा 2008 से पाकिस्तान के बहावलपुर में लश्कर कमांडर के रूप में काम कर रहा था। उसे लश्कर के वरिष्ठ पदाधिकारी जकी-उर-रहमान लखवी के संचालन सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था और उसने 26/11 के मुंबई हमलों में भर्ती के प्रशिक्षण के अलावा पूरे प्लान को पूरा करने का जिम्मा उठाया था।
 
 
 
आतंकी आजम चीमा प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकियों में से एक था। वो लश्कर-ए-तैयबा का इंटेलिजेंस चीफ था। उसे लश्कर चीफ आतंकी हाफ़िज़ सईद (Lashkar-E-Taiba Chief Hafiz Saeed) का बेहद करीबी माना जाता रहा है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उसकी मौत से हाफिज सईद और ISI को बड़ा झटका लगा है। भारतीय एजेंसियों के लिए, आतंकी चीमा और अब तक मारे गए अन्य आतंकियों की मौत न केवल पाकिस्तान की धरती पर एक नामित आतंकवादी की मौजूदगी की पुष्टि करती है बल्कि पाकिस्तान के उस झूठ की भी पोल खोलती जो पाकिस्तान हमेशा से बोलता आया है कि वो आतंकवाद का पनाहगार नहीं है।
 
 
अब तक मारे गए मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची
 
 
1. जहूर मिस्त्री - IC-814 अपहरणकर्ता (अज्ञात हमलावरों ने कराची में गोली मारकर की हत्या) 
 
2. रिपुदमन सिंह मलिक :1985 एयर इंडिया बमबारी (पाकिस्तान के सरे में गोली मारकर हत्या) 
 
 
3. मोहम्मद लाल - ISI ऑपरेटर (19 सितंबर 2022 को नेपाल में गोली मारकर हत्या) 
 
 
4. हरविंदर सिंह संधू - 2021 पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमला (लाहौर के एक अस्पताल में नशीली दवाओं के ओवरडोज़ से मौत) 
 
 
5. हिजबुल कमांडर आतंकी बशीर अहमद पीर (पाकिस्तान के रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या)
 
6. आतंकी सैयद खालिद रज़ा - अल बद्र कमांडर (कराची में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या) 
 
 
7. इम्तियाज आलम - हिज्बुल कमांडर (रावलपिंडी में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या 
 
 
8. आतंकी एजाज़ अहमद अहंगर - अफगानिस्तान में गोली मारकर हत्या 
 
 
9. आतंकी सैयद नूर शालोबर - पाकिस्तान के बारा खैबर में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या 
 
 
10. खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार - KCF प्रमुख (6 मई 2023 को लाहौर में गोली मारकर हत्या) 
 
 
11. अवतार सिंह खांडा - (16 जून 2023 को ब्रिटेन के बर्मिंघम में जहर के कारण मृत्यु) 
 
 
12. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर - (19 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या 
 
 
13. सरदार हुसैन अरैन - (1 अगस्त, 2023 को सिंध के नवाबशाह में गोली लगने से घायल) 
 
 
14. लश्कर कमांडर रियाज़ उर्फ अबू कासिम कश्मीरी उर्फ़ मुहम्मद आज़म (8 सितंबर, 2023 को पीओजेके के रावलकोट में मस्जिद के अंदर अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या) 
 
 
15. सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके, (20 सितंबर 2023 को कनाडा के विन्निपेग में गोली मारकर हत्या) 
 
 
16. हिज़ुबल मुजाहिदीन आतंकी जियाउर रहमान, सितंबर 2023 में कराची में गोली मारकर ह्त्या 
 
 
17. आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक (लश्कर का संस्थापक सदस्य, 30 सितंबर को सोहराब गोथ, कराची में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या) 
 
 
18. अब मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की सियालकोट में गोली मारकर हत्या 
 
 
19. और अब आतंकी दाऊद मलिक की हत्या 
 
 
20. आतंकी ख्वाजा शाहिद अलियास मिया मुजाहिद 
 
 
21. आतंकी मसूद अज़हर के करीबी रहीम उल्लाह की हत्या 
 
 
22. वेंटिलेटर पर अपनी अंतिम सांसे गिन रहा लश्कर आतंकी साजिद मीर 
 
 
23. खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की हत्या 
 
 
24. भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हंजला अदनान की कराची में हत्या