कश्मीर में पहली बार फार्मूला रेस का आयोजन

20 Mar 2024 17:58:47
 
 
 
जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए मल्टी कैरियर विकल्पों को प्रोत्साहित करने के लिए, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित विश्व प्रसिद्द डल झील के किनारे जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार फार्मूला 4 रेसिंग कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। ये इवेंट डल झील के किनारे ललित घाट से नेहरू पार्क तक करीब (1.7 किलोमीटर लम्बे ट्रैक) पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ। श्रीनगर में हुए इस हैरतंगेज कारनामे को देखने के लिए सड़कों पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस हैरतंगेज कारनामे को देख बेहद रोमांचित नजर आया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0