भूटान में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान ; अब तक 15 देश PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से कर चुके हैं सम्मानित

    22-मार्च-2024
Total Views |
 
PM modi highest award bhutan
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर भूटान पहुंचे हैं। आज यानि शुक्रवार को PM मोदी भूटान की राजधानी थींपू के ताशिचो द्जोंग पैलेस पहुंचे। यहां PM मोदी का औपचारिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी ने भूटान के राजा जिग्मे वांगचुक से भी मुलाकात की। इसके पहले प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पारो एयरपोर्ट पर उनका गले मिलकर स्वागत किया। भूटान पहुंचे PM मोदी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल भूटान के राजा ने PM मोदी को भूटान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया।
 
 
'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' सम्मान से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो सम्मान भूटान में काफी महत्व रखता है। इसे समाज में जीवन भर की उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान का प्रतीक माना जाता है। ड्रुक ग्यालपो के सम्मान को सभी सम्मानों, अलंकरणों और पदकों पर प्राथमिकता दी जाती है। अपनी स्थापना के बाद से, यह पुरस्कार केवल चार प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है। पीएम मोदी को अब तक 15 देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है।
 
 
ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो पुरस्कार के पिछले प्राप्तकर्ताओं में 2008 में भूटान की रानी दादी आशी केसांग चोडेन वांगचुक शामिल हैं। इस सम्मान को 2008 में जे थ्रिज़ुर तेनज़िन डेंडुप (भूटान के 68वें जे खेंपो) और 2018 में जे खेंपो ट्रुलकु न्गावांग जिग्मे चोएद्रा को प्रदान किया गया। जे खेंपो भूटान के केंद्रीय मठ निकाय के मुख्य मठाधीश हैं। 
 
 
 
 
 
 PM मोदी को 10 वर्षों में मिला सम्मान - 
 
 
गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी को किसी देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया हो। इससे पहले भी पापुआ न्यू गिनी, सऊदी अरब समेत 15 देश प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं और हिंदुस्तान के सामने दूसरे मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों ने आदरपूर्ण अपना शीश झुकाया है।
 
 
काहिरा में PM मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से नवाजा। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनियाभर के विभिन्न देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया है।
 
 
प्रशांत द्वीप देशों की एकता का समर्थन करने और ग्लोबल साउथ के लिए अगुआई करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मई 2023 में कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
 
फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने मई 2023 में वैश्विक नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा।
 
 
रिपब्लिक ऑफ पलाऊ ने प्रधानमंत्री मोदी को मई 2023 में एबाक्ल अवॉर्ड से नवाजा था। प्रधानमंत्री मोदी की पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान रिपब्लिक ऑफ पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स जूनियर ने उन्हें एबाक्ल अवॉर्ड से सम्मानित किया।
 
 
भूटान ने दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' (ड्रैगन किंग) से नवाजा था।
प्रधानमंत्री मोदी को दिसंबर 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'लीजन ऑफ मेरिट' डिग्री चीफ कमांडर अवॉर्ड से सम्मानित किया था। संयुक्त राज्य सशस्त्र बलों का यह सम्मान उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण सराहनीय आचरण के लिए दिया जाता है।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी को साल 2019 में 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह बहरीन द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
 
 
साल 2019 में मालदीव ने प्रधानमंत्री मोदी को 'निशान इज्जुद्दीन' अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला मालदीव सर्वोच्च सम्मान है।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी को रूस ने 2019 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू' से नवाजा था।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी को साल 2019 में ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया गया। यह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी को साल 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी साल 2018 में जब फिलिस्तीन की यात्रा पर थे तब उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया था।
 
 
साल 2016 में प्रधानमंत्री मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड' से सम्मानित किया गया था।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी को साल 2016 में सऊदी अरब की यात्रा के दौरान वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से 'किंग अब्दुलअजीज सैश' नवाजा गया था।