पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों का एक और बड़ा कारनामा ; सरबजीत के हत्यारे आतंकी सरफराज को उतारा मौत के घाट

पढ़ें इस घटना की पूरी इनसाइड स्टोरी

    15-अप्रैल-2024
Total Views |
  
Sarabjit Killer shot dead by unknown gunman in pakistan
 
पाकिस्तान की जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की 2 मई 2013 को हत्या करने वाले आतंकी अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गत रविवार को इस घटना को अंजाम दिया है। इस हत्या की पुष्टि खुद पाकिस्तानी समाचार चैनलों ने भी की है। आतंकी अमीर सरफराज और उसके साथी ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर साल 2013 में लाहौर जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। गत रविवार को 2 बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने मौका देखकर आतंकी सरफराज की गोलियों से भुनकर हत्या कर दी। 
 
 
ISI और हाफिज का था चहेता 
 
 
सरबजीत की हत्या का आरोपी सरफराज प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद का बेहद करीबी सहयोगी था। उसे ना सिर्फ हाफिज का संरक्षण प्राप्त था, बल्कि पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI से भी उसे संरक्षण प्राप्त था। दिसंबर 2018 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सरबजीत की हत्या में शामिल 2 आरोपियों को रिहा कर दिया था। जिसमें से एक आतंकी सरफाज और दूसरा मुद्दसर शामिल था। कोर्ट में जब मामला पहुंचा तो किसी ने भी इन दोनों के खिलाफ गवाही नहीं दी। बहरहाल अब उसे अज्ञात हमलावरों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया।   
 
 
 
 
 
परिजनों ने बताई हत्या की स्टोरी 
 
 
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स 'Dawn' के मुताबिक इस मामले में जानकारी देते हुए आतंकी सरफराज के परिजनों ने बताया कि 2 लोग मोटरसाइकिल पर उनके घर आए और ऊपरी मंजिल पर खड़े सरफराज तांबा पर दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दी।रिपोर्ट में कहा गया कि तांबा के शरीर पर 4 गोलियों लगीं। 2 गोलिया तांबा की छाती और 2 पैरों में लगीं। हमला करने वाले एक बंदूकधारी ने हेलमेट पहन रखा था तो दूसरे ने चेहरे पर नकाब डाल रखा था। दोनों गोली चलाने के बाद घटनास्थल से भाग गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब सरफराज जेल में बंद था तो ISI का संरक्षण प्राप्त होने के कारण कारावास के दौरान जेल के अंदर मोबाइल फोन सहित सभी सुविधाएँ मिलती थीं।  
 
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान में सरबजीत के हत्यारे की मौत की खबर उस वक्त आई है, जब हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर टारगेट किलिंग के आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान ने कहा था कि भारत गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान में उसके नागरिकों को मार रहा है। पाकिस्तान ने ये आरोप ब्रिटिश मीडिया हाउस द गार्डियन की उस रिपोर्ट का हवाला देते हुए लगाए थे जिसमें कहा गया था कि "भारत के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या करवा रहे हैं।" बहरहाल इस पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशकंर ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था, "टारगेट किलिंग करना भारत की विदेश नीति में नहीं है।" विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि आरोप झूठे हैं और भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। 
 
 
आतंकी सरफराज की कुंडली 
 
 
आतंकी सरफराज का जन्म 1979 में लाहौर में हुआ था। वह लश्कर चीफ हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था। अक्सर उसे हाफिज के पीछे खड़े रहते हुए देखा गया। कहा जाता है कि हाफिज ने सरबजीत सिंह की हत्या के लिए तांबा को सम्मानित भी किया था। 'लाहौर का 'असली डॉन' के नाम से कुख्यात सरफराज तांबा 'ट्रकेनवाला गिरोह' का हिस्सा था। वह संपत्ति व्यापार और मादक पदार्थों की तस्करी का काम करता था। वह हाल ही में गिरोह के एक सदस्य अमीर बालाज टीपू के साथ झड़प में शामिल था। टीपू लाहौर में एक शादी के रिसेप्शन के दौरान मारा गया था।
 
 
 
सरबजीत सिंह की कहानी 
 
 
सरबजीत सिंह पंजाब के तरनतारन के भिखीविंड गांव में रहने वाले किसान थे। 1990 में गलती से बॉर्डर क्रॉस कर वे पाकिस्तान चले गए थे। पाकिस्तानी फौज ने उन्हें भारत का जासूस कहकर बंधक बना लिया था। इसके बाद लाहौर और फैसलाबाद में हुए बम धमाके का आरोपी बनाकर सरबजीत सिंह को पाकिस्तान की जेल में बंद कर दिया गया। 1991 में हुए बम धमाकों के आरोप में सरबजीत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई थी। 23 साल पाकिस्तान की जेल में रहने के बाद 2013 में जेल में कई पाकिस्तानियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। इसके बाद उन्होंने लाहौर के जिन्ना अस्पताल में दम तोड़ दिया था। सरबजीत पर जेल में हमला भारत में आतंकी अफजल गुरु को फांसी देने के कुछ समय बाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैदियों ने ईटों से उनके सिर पर वार किए थे। मौत के बाद उनके शव को भारत भेज दिया गया था। 
 
 
अब तक मारे गए मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची
 
 
1. जहूर मिस्त्री - IC-814 अपहरणकर्ता (अज्ञात हमलावरों ने कराची में गोली मारकर की हत्या)
 
 
2. रिपुदमन सिंह मलिक :1985 एयर इंडिया बमबारी (पाकिस्तान के सरे में गोली मारकर हत्या)
 
 
3. मोहम्मद लाल - ISI ऑपरेटर (19 सितंबर 2022 को नेपाल में गोली मारकर हत्या)
 
 
4. हरविंदर सिंह संधू - 2021 पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमला (लाहौर के एक अस्पताल में नशीली दवाओं के ओवरडोज़ से मौत)
 
 
5. हिजबुल कमांडर आतंकी बशीर अहमद पीर (पाकिस्तान के रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या)
 
 
6. आतंकी सैयद खालिद रज़ा - अल बद्र कमांडर (कराची में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या)
 
 
7. इम्तियाज आलम - हिज्बुल कमांडर (रावलपिंडी में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या
 
 
8. आतंकी एजाज़ अहमद अहंगर - अफगानिस्तान में गोली मारकर हत्या
 
 
9. आतंकी सैयद नूर शालोबर - पाकिस्तान के बारा खैबर में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या
 
 
10. खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवार - KCF प्रमुख (6 मई 2023 को लाहौर में गोली मारकर हत्या)
 
 
11. अवतार सिंह खांडा - (16 जून 2023 को ब्रिटेन के बर्मिंघम में जहर के कारण मृत्यु)
 
 
12. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर - (19 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या
 
 
13. सरदार हुसैन अरैन - (1 अगस्त, 2023 को सिंध के नवाबशाह में गोली लगने से घायल)
 
 
14. लश्कर कमांडर रियाज़ उर्फ अबू कासिम कश्मीरी उर्फ़ मुहम्मद आज़म (8 सितंबर, 2023 को पीओजेके के रावलकोट में मस्जिद के अंदर अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या)
 
 
15. सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके, (20 सितंबर 2023 को कनाडा के विन्निपेग में गोली मारकर हत्या)
 
 
16. हिज़ुबल मुजाहिदीन आतंकी जियाउर रहमान, सितंबर 2023 में कराची में गोली मारकर ह्त्या
 
 
17. आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक (लश्कर का संस्थापक सदस्य, 30 सितंबर को सोहराब गोथ, कराची में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या)
 
 
18. अब मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की सियालकोट में गोली मारकर हत्या
 
 
19. और अब आतंकी दाऊद मलिक की हत्या
  
 
20. आतंकी ख्वाजा शाहिद अलियास मिया मुजाहिद
 
 
21. आतंकी मसूद अज़हर के करीबी रहीम उल्लाह की हत्या
 
 
22. वेंटिलेटर पर अपनी अंतिम सांसे गिन रहा लश्कर आतंकी साजिद मीर
 
 
23. खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की हत्या
 
 
24. भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हंजला अदनान की कराची में हत्या