POJK पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान ; पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

पढ़ें POJK और POTL का इतिहास

    22-अप्रैल-2024
Total Views |
 
POJK Rajnath singh statement
 
देश में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। इस दौरान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा पूरे जोर शोर से चुनावी अभियान भी जारी है। इसी कड़ी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। रक्षामंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि POJK भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।  
 
 
 
 
 
 POJK भारत का था, है और रहेगा 
 
 
दरअसल दार्जलिंग में जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी वहां मौजूद जनता ने POJK की वापसी का नारा लगाना शुरू कर दिया। फिर क्या था रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी खुले मंच से जनता को विश्वास दिलाते हुए पाकिस्तान को कड़ा और स्पष्ट संदेश दे डाला। रक्षा मंत्री ने लोगों से कहा कि, ‘आप बिल्कुल भी चिंता मत करिए, भारत अब तेजी से ताकतवर हो रहा है। पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा था, भारत का हिस्सा है और हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा।
 
 
रक्षामंत्री ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप चिंता न करें अब भारत की ताकत तेजी से बढ़ रही है और वो दिन दूर नहीं जब POJK के लोग खुद ही भारत में मिलने की मांग करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक रैली के दौरान कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के लोग खुद भारत के साथ रहने की मांग करेंगे। सिंह ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में बड़ी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से रक्षा उपकरणों का आयातक की बजाय निर्यातक देश बन रहा है।
 
 
राजनाथ ने दार्जिलिंग निर्वाचन क्षेत्र के सिलीगुड़ी में भाजपा उम्मीदवार राजू बिस्ता के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं है जब रक्षामंत्री ने POJK की वापसी के संकल्प को दोहराया हो। वे कई महत्वपूर्ण स्थानों से पाकिस्तान को यह संदेश दे चुके हैं कि पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान को उस पुरे क्षेत्र को हर हाल में भारत को वापस करना होगा। 
 
 
 
 
 
 POJK पर एक नजर 
 
 
पाकिस्तान 1947-48 में इस क्षेत्र पर अपने अवैध कब्जे के बाद से ही POJK में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करता आ रहा है। साथ ही वहां के लोगों के साथ भी दोयम दर्जे का बर्ताव करता आ रहा है। अब पाकिस्तानी सेना के क्रूरतापूर्ण रवैये के खिलाफ POJK के लोग भी एकजुट होने लगे हैं। अब हर दिन वहां लाखों हजारों की संख्या में लोग पाकिस्तान से आजादी की मांग के नारों के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
 
दरअसल जम्मू कश्मीर और लद्दाख का कुल क्षेत्रफल करीब 2,22,236 वर्ग किमी है। इसमें से POJK यानि पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर का क्षेत्रफल 13,297 वर्ग किमी है। POJK में जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के मीरपुर-मुजफ्फराबाद, भीम्बर, कोटली जैसे शहर शामिल हैं। जोकि हिन्दू और सिख बहुल हुआ करते थे। जबकि POTL अर्थात (पाकिस्तान अधिक्रांत क्षेत्र लद्दाख) में गिलगित और बाल्टिस्तान शामिल हैं। यह इलाका प्राकृतिक खनिजों से पूरी तरह लबरेज है। POTL का कुल क्षेत्रफल लगभग 64817 वर्ग किमी है।
 
 
PoJK और POTL मूल रूप से जम्मू कश्मीर का एक हिस्सा है, जिसकी सीमाएं पाकिस्तान के पंजाब, उत्तर-पश्चिम, अफगानिस्तान के वखान गलियारे, चीन के शिनजियांग क्षेत्र और लद्दाख के पूर्व क्षेत्र से होकर गुजरती हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान (POTL) में 1480 सोने की खदानें हैं, जिनमें से 123 में अयस्क है, जहाँ सोने की मात्रा दक्षिण अफ्रीका की विश्व प्रसिद्ध खदानों से कई गुना अधिक है। यानि यह क्षेत्र प्राकृतिक खनिजों से इतना भरपूर है कि अगर यह भारत के हिस्से में आए तो विश्व पटल पर भारत की अपनी धाक होगी। 
 
 
HIstory and area of POJK
 
 
चीन अधिक्रांत लद्दाख क्षेत्र
 
 
चीन अधिक्रांत लद्दाख क्षेत्र अर्थात COTL का संभावित एरिया 37 हजार वर्ग किमी है और इसमें 5,180 किमी शक्सगाम का एरिया पाकिस्तान ने 1963 में Sino-Pak एग्रीमेंट के तहत दे दिया था। यानि चीन के कब्जे में कुल क्षेत्रफल 42,735 वर्ग किलोमीटर है। COTL में सिर्फ अक्साई चीन नहीं बल्कि ट्रांस काराकोरम ट्रैक्ट और मिंसर भी शामिल है। यहाँ से मुख्यतः कई नदियाँ निकलती हैं। जैसे गलवान नदी, चिपचैप नदी और कर्कस नदी आदि आदि नदियाँ निकलती हैं। लेकिन इनमें कर्कस नदी सबसे बड़ी नदी है जोकि उत्तर की ओर जाती है और इसे ब्लैक ज़ेड और वाइट ज़ेड रिवर कहते हैं। भारत का यह महतवपूर्ण हिस्सा आज चीन के कब्जे में है।
 
 
POJK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है यह बात पाकिस्तानी संविधान में भी स्पष्ट है। AJK सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, “पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को आज़ाद जम्मू कश्मीर और कश्मीर के क्षेत्र में अपने अधिकार क्षेत्र का विस्तार करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि पाकिस्तान के क्षेत्रों को संविधान के अनुच्छेद 1 में परिभाषित किया गया है।” इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान”