राहुल के बाद अब सैम पित्रौदा ने अलापा 'विरासत टैक्स' का राग ; बोलें 'अमेरिका में भी यह कानून तो भारत में हो विचार'

    24-अप्रैल-2024
Total Views |
 
Sam pitroda on virasat tax
 
 
राहुल गाँधी के बाद अब उनके बेहद ख़ास माने जाने वाले उनके मेंटर और ओवरसीज कांग्रेस के मुखिया सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। सैम पित्रौदा ने इन्सान की मृत्यु के बाद उसकी मेहनत की कमाई हुई आधी संपत्ति को जब्त करने वाले कानून की वकालत की है। सैम पित्रौदा का कहना है कि अमेरिका में ऐसा कानून है तो भारत में भी इस पर विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि देश में जारी के बीच सैम पित्रोदा का बयान राहुल गाँधी के सम्पत्ति के सर्वे और उसे अल्पसंख्यकों में दोबारा बाँटने के वादों के बीच आया है। दरअसल जब सैम पित्रौदा से राहुल गाँधी के संपत्ति के सर्वे वाले बयान पर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा कि भारत में इस कानून पर विचार होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अमेरिका में लागू विरासत टैक्स का भी हवाला दिया।  
 
 
कमाई का 45% आपका बाकी 55% पर सरकार का हक़  
 
 
सैम पित्रोदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अमेरिका में एक विरासत टैक्स यानि (इनहेरिटेंस टैक्स) है। इसके तहत अगर किसी व्यक्ति के पास 100 मिलियन डॉलर है और जब वह मरता है तो उसकी कमाई हुई संपत्ति में से केवल इसका 45% ही अपने बच्चों को दे सकता है, बाकी 55% सरकार के खजाने में जाता है। इस कानून के अनुसार, आपने अपने समय में सम्पत्ति बनाई और अब इसे जनता के लिए छोड़ दीजिए। पूरी नहीं तो कम से कम आधी तो जनता के लिए छोड़ ही दें। सैम पित्रौदा ने कहा कि मुझे ये नियम एकदम सही लगता है। इस नियम पर अब भारत में भी विचार होना चाहिए।”
 
 
 
 
 
सैम पित्रोदा ने इस कानून की वकालत करते हुए आगे कहा कि “भारत में ऐसा कोई भी कानून नहीं है, भारत में अगर किसी के पास 10 बिलियन डॉलर यानि (लगभग ₹82,000 करोड़) हैं और वह मरता है तो उसके बच्चों को पूरे 10 बिलियन डॉलर मिलते हैं। जनता को उसमे से कुछ नहीं मिलता। ऐसे में मेरा मानना है कि यह कुछ मामले हैं जिन पर बहस और विचार होगा। जब हम सम्पत्ति दोबारा से बाँटने के बारे में बात करेंगे तो इसका मतलब नए कानून और नीतियों पर बात करना होगा।” यानि सैम पित्रौदा के बयान का निष्कर्ष निकाला जाए तो वो भी चाहते हैं कि भारत में जो लोग अपने अंतिम समय तक कड़ी मेहनत से धन एकत्रित कर रहे हैं अपने परिवार अपने बच्चों के लिए उसका सर्वे होना चाहिए और फिर उसमें से आधी संपत्ति जब्त कर के खैरात के रूप में बाँट देना चाहिए।  
 
 
राहुल गाँधी के बयान पर PM मोदी ने भी बोला हमला 
 
 
गौरतलब है कि कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी लगातार देश के लोगों की कमाई हुई सम्पत्ति का सर्वे कराने की बात कर रहे हैं। कॉन्ग्रेस के मेनिफेस्टो में भी साफ़ तौर पर सर्वे की बात की गई है। राहुल गाँधी ने यह भी कहा है कि सर्वे के बाद सम्पत्ति का दोबारा से बँटवारा किया जाएगा। इसके अलावा अब प्रियंका वाड्रा भी इस बयान को दोहरा रही हैं। कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि वो देश के लोगों की संपत्ति का सर्वे कराएगी और फिर उसमें से आधी संपत्ति जब्त कर के दोबारा बाँट देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गाँधी और कॉन्ग्रेस के इस चुनावी एजेंडे को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस महिलाओं का मंगलसूत्र छीनना चाहती है। कांग्रेस के सम्पत्ति बँटवारे की योजना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी विरोध हुआ है। 
 
 
 
 
 
 
 
सैम के बयान से कांग्रेस ने काटी कन्नी 
 
 
अब एक बार फिर जब सैम पित्रौदा का बयान सामने आया और भाजपा ने इस पर अपने विरोध दर्ज कराया तो कांग्रेस पार्टी डैमेज कंट्रोल करने उतर गई। विवाद गहराता देख कांग्रेस पार्टी ने सैम पित्रौदा के बयान से किनारा कर लिया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्टीकरण दिया है। जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा दुनियाभर में कई लोगों के मेंटर, दोस्त और गाइड रहे हैं ने देश के विकास में कई अहम योगदान दिए हैं। वह इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और वह खुलकर मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पित्रोदा के विचार हमेशा कांग्रेस की राय से मेल खाते हो। बहरहाल जो भी हो अब जब मामला बढ़ता जा रहा है तो कांग्रेस पार्टी लगातार इन मुद्दों पर अपना स्पष्टीकरण दे रही है।
 
 
 
 
कांग्रेस नेताओं का बयान सुनिए......