सेना के लिए DRDO ने बनाई सबसे हल्की और अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट ; झेल लेगा स्नाइपर की 6 गोलियां

24 Apr 2024 13:11:16
 
DRDO Bullet Proof Jacket
 
 
 
जम्मू कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान हो या फिर भविष्य में जंग जैसे हालात अब हर विषम परिस्थितियों में सेना के जवान तत्परता और पूरी मजबूती ले साथ देश के दुश्मनों से लोहा ले सकेंगे। दरअसल रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी देते हुए यह बताया गया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सेना के जवानों के लिए देश की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट बनाई है। यह जैकेट ने सिर्फ वजन में बेहद हल्का है बल्कि कई अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस है। इसकी मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे पहनने के बाद सेना के जवानों को स्नाइपर रायफल्स की घातक 6 गोलियां भी कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगी। सेना को मिलने वाली यह अत्याधुनिक जैकेट पॉलिमर बैकिंग और मोनोलिथिक सिरेमिक प्लेट से तैयार की गई है। 
 
 
नए बुलेट प्रूफ जैकेट की विशेषता 
 
 
वजन में बेहद हल्का होने के कारण सेना के जवानों पर अब अत्यधिक बोझ भी नहीं पड़ेगा और इस बुलेट प्रूफ जैकेट से संकट के दौरान उनकी रक्षा हो सकेगी। रक्षा मंत्रालय ने इस जैकेट की खूबियों की जानकारी देते हुए कहा कि 'जैकेट का इन-कंजक्शन (ICW) और स्टैंडअलोन डिजाइन सैनिकों को 7.62x54 RAPI (BIS 17051 के लेवल 6) गोला-बारूद से सुरक्षा प्रदान करेगा। इसकी ICW हार्ड आर्मर पैनल (HAP) की एरियल डेंसिटी 40 kg/M2 और स्टैंडअलोन HAP की एरियल डेंसिटी 43kg/M2 से कम है। DRDO ने इस अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट को कानपुर में मौजूद DRDO के रक्षा सामग्री और भंडार अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (DMSRDE) में तैयार किया है। वहीं बनने के बाद इस जैकेट की TBRL चंडीगढ़ में टेस्टिंग की गई। इस नए बुलेटप्रूफ जैकेट पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कहना है कि देश अब किसी भी युद्ध में जाने से नहीं हिचकिचाएंगे 
 
 
 
 
 
 रक्षा क्षेत्र में सशक्त होता भारत 
 
 
गौरतलब है कि पहले के दिनों में अक्सर जम्मू कश्मीर जैसे क्षेत्रों में आतंक विरोधी अभियानों में हमारे सेना के जवान बलिदान हुआ करते थे। पहले के वक्त में उनके पास जरुरी और अत्याधुनिक संसाधनों की कमी हुआ करती थी। चाहे वो बख्तर बंद गाड़ियाँ हों या फिर अत्याधुनिक हथियार या फिर अत्याधुनिक बुलेट प्रूफ जैकेट। इन सभी जरूरत वाली वस्तुओं के कमी के कारण अक्सर आय दिन सेना के बलिदान की ख़बरें सुर्खियाँ बनती थीं। लेकिन वास्तविकता पर नजर डालें तो गत 10 वर्षों में भारतीय सेना ना सिर्फ हर तरह से सशक्त हुई है बल्कि उनके पास आज दुनिया के सबसे अत्याधुनिक हथियार, मिसाइल, बख्तरबंद गाड़ियाँ और अब सबसे हल्का और अत्याधुनिक बुलेट प्रूफ जैकेट है। आज सेना ड्रोन का इस्तेमाल कर घने जंगलों में छिपे आतंकियों का आसानी से खात्मा कर देती है। आज भारत रक्षा क्षेत्र में ना सिर्फ तेजी से मजबूत और सशक्त हो रहा है बल्कि आत्मनिर्भर भी बन रहा है। अब हथियार विदेशों से ख़रीदे नहीं जाते बल्कि देश में ही बनाए जाते हैं और उन्हें अन्य देशों को बेचा जा रहा है।  
 
 
 
 
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0