PM मोदी के समर्थन में उतरे जेपी मार्गन के CEO ; बोलें भारत में हुआ अविश्वसनीय काम

    25-अप्रैल-2024
Total Views |
 
JP Morgan CEO Jamie Dimon
 
 
PM मोदी की लोकप्रियता बीते 10 वर्षों में लगातार बढती ही जा रही है। PM मोदी की नीतियों को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहा जा रहा है। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच अब जेपी मार्गन के CEO जेमी डिमोन ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ़ की है। इकोनमिक क्लब आफ न्यूयार्क द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमोन ने गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे के विकास और नौकरशाही में सुधार को लेकर PM मोदी के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की है। जेमी डिमोन का कहना है कि मोदी ने भारत के विकास के लिए अविश्वसनीय काम किया है। 
 
 
 
 
भारत में गरीबी के स्तर में हुए बदलाव पर चर्चा करते हुए डिमोन ने कहा कि PM मोदी ने भारत में 40 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है और भारत के विकास के लिए लगातार अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। डिमोन ने मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए आर्थिक सुधारों की भी सराहना की और कहा कि उनमें से कुछ को अमेरिका में भी लागू किया जा सकता है। डिमोन ने हर बात पर पीएम मोदी की आलोचना करने वाले विदेशी मीडिया को भी आईना दिखाते हुए कहा कि पीएम मोदी की कुछ नीतियाँ अमेरिका में भी लागू की जा सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा अमेरिका को भी मोदी जैसे सख्त नेता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम यहाँ भारत को ज्ञान देते हैं कि देश कैसे चलाना चाहिए लेकिन PM मोदी ने करोड़ों लोगों को शौचालय देकर, 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल कर भारत को आगे बढाने का काम किया है। 
 
 
बता दें कि PM नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश की अर्थव्यवस्था ने आश्चर्यजनक रूप से तेजी पाई है। आज भारत दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य रखा है कि NDA के तीसरे शासनकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। तमाम वैश्विक एजेंसियाँ भी ये बात कह चुकी हैं कि अगर भारत इसी तेजी से आगे बढ़ता रहा, तो वो जल्द ही अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा।