#Election2024 : श्रीनगर सीट पर टूट सकते हैं पिछले सभी रिकॉर्ड ; 11 बजे तक 14.94% मतदान

    13-मई-2024
Total Views |

Srinagr loksabha seat Election 2024
 
देश में 3 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं आज चौथे चरण में कुल 96 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें जम्मू कश्मीर के श्रीनगर संसदीय सीट पर भी मतदान हो रहा है। श्रीनगर लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 14.94% मतदान वोटिंग हुई है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद पहली बार लोकसभा का चुनाव हो रहा है। अब तक हुए मतदान में कहीं भी हिंसा, बंद या कोई ऐसी अप्रिय घटना नहीं देखी गई जैसे कि पहले हुआ करती थी। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो ऐसे हालत में इस बार वोटिंग के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।
 
 
श्रीनगर संसदीय सीट पर हो रहे मतदान में श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, गांदरबल तथा शोपियां जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों के 17.47 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इस बार कुल 24 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों के साथ ही प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुल 2135 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पीठासीन अधिकारी के साथ 4 मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 8500 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है।
 
 
सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम को 6 बजे तक जारी रहेगा। यदि 6 बजे के बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन होगी तो अंतिम व्यक्ति के वोट डालने तक मतदान जारी रहेगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। सभी केंद्रों पर संबंधित BLO की देखरेख में हेल्प डेस्क भी काम कर रहा है। इनमें महिलाओं के लिए कुल 20 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां महिला कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा 18 बूथ दिव्यांग तथा 17 बूथ युवाओं की देखरेख में हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 21 ग्रीन बूथ भी बनाए गए हैं। श्रीनगर संसदीय सीट पर सभी मतदान केंद्र CCTV कैमरे से लैस हैं। सभी केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा है। इसे जिला नियंत्रण कक्ष के साथ ही CEO कार्यालय में भी देखा जा सकता है।
 
 
श्रीनगर सीट पर कुल मतदाता  
 
 
कुल मतदाता- 1747810
 
 
पुरुष : 8 लाख 75 हजार 938
 
 
महिला : 8 लाख 71 हजार 808
 
 
थर्ड जेंडर : 64
 
 
दिव्यांग मतदाता :  1682
  
100+ वोटर : 705
 
 
वर्ष 2009 वोट प्रतिशत
 
 
2009- कुल 39.7%
 
अनंतनाग - 27.1%
 
बारामूला- 41.8%
 
जम्मू - 49%
 
लद्दाख़- 72.8%
 
श्रीनगर- 25.6%
 
उधमपुर- 44.9%
 
 
लोकसभा चुनाव प्रतिशत – 2014
 
 
कुल वोट प्रतिशत – 49.5%
 
 
लोकसभा - वोट प्रतिशत
 
 
अनंतनाग - 28.8%
 
 
बारामूला- 39.1%
 
 
जम्मू- 67.8%
 
 
लद्दाख 70.8%
 
 
श्रीनगर - 25.9%
 
 
उधमपुर 69.9%
 
  
लोकसभा चुनाव 2019 जम्मू कश्मीर
 
 
कुल वोट प्रतिशत – 49.3
 
 
लोकसभा सीट मतदान प्रतिशत
 
 
अनंतनाग 9.7%
 
 
बारामूला 38.9%
 
 
जम्मू 80.2%
 
 
लद्दाख 76.2%
 
 
श्रीनगर 15.6%
 
 
उधमपुर 79.7%
 
 
लोकसभा चुनाव 2024 – जम्मू कश्मीर
 
 
मतदान प्रतिशत
  
अनंतनाग : 
 
 
बारामूला : 
 
 
जम्मू : 71.63
 
 
श्रीनगर : 
 
 
उधमपुर :  68.27%