#HistoricDay : J&K को PM मोदी की बड़ी सौगात ; कटरा-श्रीनगर वन्दे भारत को दिखाई हरी झंडी, चिनाब और अंजी पुल का किया उद्घाटन

विश्व के सबसे ऊँचे "चिनाब रेल ब्रिज" और अंजी खड्ड केबल स्टेड ब्रिज का किया उद्घाटन

    06-जून-2025
Total Views |
 
PM modi flag off katra srinagar vande bharat train
 
Kashmir to Kanyakumari Train : अब तक कश्‍मीर घाटी देश के अन्य हिस्‍सों से केवल हवाई मार्ग से जुड़ी थी, लेकिन अब कश्मीर रेल मार्ग से भी देश के अन्‍य हिस्‍सों से जुड़ गया है। PM मोदी ने आज यानि 6 जून 2025 को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही 'कटरा-बनिहाल रेल रूट' पर बनें दुनिया के सबसे ऊँचे चिनाब रेल ब्रिज और अंजी खड्ड पर बनें देश के पहले केबल स्टे ब्रिज का भी उद्घाटन किया है।
 
 
 
 
 
यह दोनों ही ब्रीज भारतीय इंजीनियरिंग का एक अद्भुत उदाहरण पेश करता है। केबल स्टेड रेल ब्रिज चेनाब की सहायक नदी अंजी के ऊपर बनाया गया है जोकि नदी तल से 331 मीटर की ऊंचाई पर है। यह दुनिया का पहला केबल स्टेड रेल ब्रिज है। यह पुल कटरा की तरफ सुरंग टी2 और रियासी की तरफ सुरंग टी3 को जोड़ता है। यह दोनों ही पुल USBRL परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल संपर्क से जोड़ना है।
 
 
 
 
 
वंदे भारत ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे प्रस्‍थान करेगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस तरह कटरा से श्रीनगर महज 3 घंटों में पहुंचना संभव हो सकेगा। पहले सड़क मार्ग से इस दूरी को तय करने में करीब 8 घंटे का समय लगता था। इस बीच अगर मौसम में खराबी होती थी या भूस्खलन जैसी स्थिति में यह समय और अधिक बढ़ जाता था। लेकिन अब कटरा से श्रीनगर तक पहुँचना ट्रेन मार्ग से बेहद आसान हो जाएगा। यानि अब जल्द ही आप ट्रेन के ज़रिये डायरेक्ट कश्मीर घाटी तक सफर कर सकेंगे। अभी फिलहाल कटरा तक ट्रेन सेवा उपलब्ध थी, जिसका अब श्रीनगर तक विस्तार हो चुका है।
 
 
कटरा से श्रीनगर: पहला चरण
 
 
रेल मंत्रालय इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा कर रहा है। पहले चरण में वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा से श्रीनगर के बीच चलाई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में इसे नई दिल्ली से जोड़ा जाएगा। हालांकि दिल्ली से श्रीनगर तक कोई सीधी ट्रेन नहीं होगी। यात्रियों को कटरा में ट्रेन बदलनी पड़ेगी।
 
 
 
 
 
 
कटरा में 3 घंटे की सख्त सुरक्षा जांच
 
 
कटरा में यात्रियों की सघन जांच होगी। प्लेटफॉर्म से बाहर आकर एक विशेष लाउंज में यात्रियों की ID वेरिफिकेशन, लगेज स्कैनिंग और अन्य सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके लिए स्टेशन पर 3 से 6 आधुनिक स्कैनर और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात होंगे। जांच के बाद यात्री फिर से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आकर दूसरी ट्रेन पकड़ेंगे।
 
 
यात्रा की समय-सारणी
 
 
* कटरा से श्रीनगर: सुबह 8:10 बजे प्रस्थान, दोपहर 11:20 बजे आगमन
 
* श्रीनगर से कटरा वापसी: दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान, दोपहर 3:55 बजे आगमन
 
 
संभावित किराया
 
 
* AC चेयर कार: ₹716 प्रति यात्री
 
 
* एग्जीक्यूटिव चेयर कार: 1320 प्रति यात्री 
 
(नोट: यह प्रारंभिक अनुमान है। आधिकारिक घोषणा उद्घाटन से पहले की जाएगी।)
 
 
ट्रेन का रूट
 
 
श्रीनगर → अवंतिपोरा → अनंतनाग → काजीकुंड → बनिहाल → रामबन → कटरा
  
🚄 दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज – ट्रेन एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचे 359 मीटर ऊंचे ब्रिज से गुज़रेगी।
 
 
🌉भारत का पहला रेलवे केबल ब्रिज– अंजी खड्ड में बना यह केबल ब्रिज ट्रेन रूट का हिस्सा है।
 
  
🛤️ भारत की सबसे लंबी ट्रांसपोर्ट टनल – रामबन में बनी 12.75 किलोमीटर लंबी सुरंग से ट्रेन गुज़रेगी।
 
 
 
 
हर मौसम में ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
 
 
इस ट्रेन को विशेष एंटी-फ्रीजिंग तकनीक से लैस किया गया है:
 
* हीटेड वॉटर टैंक और पाइपलाइन – ठंड में पानी जमने से रोकने की तकनीक
 
 
* ड्राइवर केबिन में ट्रिपल एयर विंडशील्ड – बर्फ जमने से रोकने के लिए
 
 
* कोच और टॉयलेट में हीटर – यात्रियों को माइनस तापमान में भी सुविधा
 
 
* 360 डिग्री घूमने वाली सीटें – सफर के दौरान बर्फीली वादियों, झीलों और पहाड़ों का दिलकश नज़ारा
 
 
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कटरा में ट्रेन बदलने और सुरक्षा जांच की दो मुख्य वजहें हैं:
 
 
1. ऊंचाई और तापमान का अंतर – यात्रियों की सेहत को ध्यान में रखकर विश्राम ज़रूरी
 
 
2. श्रीनगर की संवेदनशीलता – यहां हर वाहन और व्यक्ति की सघन जांच ज़रूरी है