'द केरल स्टोरी 2' : भारत की 8.5 करोड़ हिंदू लड़कियां टार्गेट ! कहानी नहीं...हकीकत

31 Jan 2026 12:08:32
 
The Kerala Story 2 Goes Beyond Teaser
 
 
‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ प्यार के नाम पर धोखा… और धर्म के नाम पर बर्बादी। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक चेतावनी है।
 
 
यह कहानी है उन चेहरों की, जो प्यार का मुखौटा पहनकर भरोसा जीतते है और फिर धर्म के नाम पर ज़िंदगी को अंधेरे में धकेल देते हैं। नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता निर्देशक कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह साल 2023 में आई चर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का सीक्वल है, जिसने देशभर में गहरी बहस और बेचैनी पैदा कर दी थी।
 
 
टीज़र साफ संकेत देता है कि यह फिल्म महज़ एक कहानी नहीं, बल्कि उस कड़वी सच्चाई को सामने लाने का प्रयास है, जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अलग-अलग राज्यों की हिंदू लड़कियां प्रेम के जाल में फंसती हैं, पहचान बदली जाती है, भरोसा तोड़ा जाता है और फिर उनकी ज़िंदगी एक भयावह मोड़ पर पहुंच जाती है।
 
 
यह कहानी सिर्फ तीन लड़कियों की नहीं, बल्कि हज़ारों उन हिंदू युवतियों की है, जो झूठे प्रेम, छल और दबाव के चलते धर्मांतरण का शिकार होती हैं। कहानी आगे बढ़ने के साथ यह साफ होता जाता है कि ये घटनाएं इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित पैटर्न की ओर इशारा करती हैं जहां मकसद प्यार नहीं, बल्कि सोच और पहचान को बदलना है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनीं फिल्म 
 
 
‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस की अगली बहुचर्चित पेशकश है। वही विपुल शाह, जिनकी फिल्मोग्राफी में ‘आंखें’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज़ किंग’, ‘फोर्स’, ‘कमांडो: ए वन मैन आर्मी’ और ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी यादगार और प्रभावशाली फिल्में शामिल हैं। वे उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं, जिनकी फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों को झकझोरा है, बल्कि भारतीय सिनेमा पर गहरी छाप भी छोड़ी है।
 
 
‘द केरला स्टोरी’ के ज़रिए विपुल शाह ने एक बार फिर यह साबित किया था कि वह किसी दबाव से डरने वाले फिल्मकार नहीं हैं। सच्चाई को बेबाकी से सामने रखने का यही साहसिक अंदाज़ उनके पूरे सिनेमा में लगातार दिखाई देता रहा है, और ‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ उसी सोच को और आगे ले जाती है।
 
 
फिल्म की स्टार कास्ट में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगी। जारी किया गया टीज़र इस बार एक स्पष्ट संदेश देता है अब लड़कियां सिर्फ़ अंजाम नहीं झेलेंगी, बल्कि हर साजिश का जवाब भी देंगी।
 
 
‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ अब केवल दर्द, पीड़ा और शोषण की कहानी तक सीमित नहीं रह जाती। यह फिल्म उस मोड़ को दिखाती है, जहां खामोशी टूटती है। इस बार ये महिलाएं हालात की मूक शिकार नहीं हैं वे खड़ी होती हैं, सवाल उठाती हैं और पूरे साहस के साथ अन्याय के खिलाफ पलटकर जवाब देती हैं। यह कहानी अब पीड़िताओं की नहीं, प्रतिरोध, आत्मबल और जवाबी संघर्ष की है।
 
 
the kerala story 2
 
 
‘प्रोपेगेंडा’ को जवाब
 
 
बहरहाल, हर बार की तरह, इस बार भी एक वर्ग फिल्म को “प्रोपेगेंडा” बताने के लिए तैयार बैठा है। लेकिन सवाल यह है अगर ये सब झूठ है, तो देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार सामने आ रही ये घटनाएं क्या हैं?
 
 
1 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक की 26 घटनाएँ और उनके राज्यवर क्रमिक विवरण -
 
 
उत्तर प्रदेश - 13
 
हरियाणा - 3
 
उत्तराखंड - 2
 
छत्तीसगढ़ - 1
 
मध्य प्रदेश - 4
 
महाराष्ट्र - 1
 
कर्नाटक - 1
 
राजस्थान - 1
 

गुरुग्राम, हरियाणा | 26 जनवरी 2026
मंदिर में शादी, फिर पहचान उजागर होने पर हमला
 
 
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित राजीव नगर इलाके में 26 जनवरी 2026 को एक हिंदू युवती पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हमले का मुख्य आरोपी आरिफ उर्फ़ आरव है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
 
 
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2022 में खुद को हिंदू और अविवाहित बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया था। दोनों की शादी एक मंदिर में कराई गई। बाद में बच्चे के जन्म के बाद आरोपी की असली पहचान सामने आई। पता चला कि आरिफ पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है।
 
 
आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने युवती पर नमाज़ पढ़ने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैरकानूनी धर्म परिवर्तन कानून और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
 
 
सरगुजा, छत्तीसगढ़ | 26 जनवरी 2026
फर्जी हिंदू नाम, और आदिवासी युवतियों को निशाना
 
 
गुरुग्राम की घटना के अलावा, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से भी एक गंभीर मामला सामने आया। गांधीनगर थाना पुलिस ने 26 जनवरी 2026 को बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज को गिरफ्तार किया, जो ‘तरुण पैकरा’ और ‘स्वराज पैकरा’ जैसे हिंदू नामों से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर आदिवासी युवतियों को प्रेमजाल में फंसा रहा था।
 
 
आरोपी फेसबुक के जरिए खुद को बिलासपुर रेलवे का अधिकारी बताता था। पुलिस के अनुसार, उसने अंबिकापुर के एक होटल में फर्जी आधार कार्ड जमा कर एक आदिवासी युवती को दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा। युवती को उस समय संदेह हुआ जब उसने आरोपी का बैग चेक किया और उसमें रखा असली आधार कार्ड देखा, जिसमें उसका नाम मोहम्मद महफूज दर्ज था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने इलाके की कम से कम तीन युवतियों को अपना शिकार बनाया और एक युवती से ₹54 हजार की ठगी की।
 
 
सच्चाई सामने आने पर पीड़िता ने सहेलियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने होटल में छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें कई युवतियों से फर्जी पहचान के जरिए की गई बातचीत के पुख्ता सबूत मिले हैं।
 
 
यमुनानगर, हरियाणा | 23 जनवरी 2026
नाम बदला, पहचान बदली और जबरन धर्म परिवर्तन
 
 
हरियाणा के यमुनानगर जिले में 23 जनवरी 2026 को एक तलाकशुदा हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी फुरकान ने खुद को ‘अजय’ बताकर वर्ष 2020 में उससे शादी की। बाद में उसे उत्तर प्रदेश के देवबंद ले जाया गया, जहां जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।
 
 
आरोप है कि आरोपी ने न केवल पीड़िता का नाम बदलकर अपनी पहली पत्नी के नाम पर ‘रूबीना’ रख दिया, बल्कि उसके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बदलवा दिए। इसके साथ ही महिला से ₹4 लाख की रकम हड़प ली गई और उसे बुर्का पहनने के लिए मजबूर कर लगातार मारपीट की गई।
 
 
लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पारा निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में उपचाराधीन महिला के बयान दर्ज किए, जिसके आधार पर यमुनानगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश | 21 जनवरी 2026
पति पर धर्म परिवर्तन और दूसरी शादी का आरोप
 
 
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में 21 जनवरी 2026 को नीता पाल नामक हिंदू महिला ने अपने पति मनीष पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नीता पाल का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से उनके पति का सबा खान नामक मुस्लिम महिला से अवैध संबंध है, जिसने मनीष पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया।
 
 
आरोप यह भी है कि जब नीता मायके गई हुई थीं, तब मनीष और सबा खान ने मिलकर घर से जेवरात चोरी कर लिए और बाद में पहली पत्नी के रहते हुए मनीष ने सबा खान से निकाह कर लिया। पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष ए.के. सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सबा खान, उसके परिजनों और मनीष पाल की भूमिका की गहन जांच कर रही है।
 
 
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड | 20 जनवरी 2026
नाम बदलकर प्रेमजाल, फिर ब्लैकमेलिंग
 
 
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर क्षेत्र में 20 जनवरी 2026 को नाम बदलकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया। आरोपी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र बताया गया है। उसने सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर युवती से संपर्क किया।
 
 
असलियत सामने आने के बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास भी किया। 20 जनवरी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 
 
मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश | 20 जनवरी 2026
जिम की आड़ में शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव
 
 
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर में जिम जाने वाली युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन और नमाज़ पढ़ने का दबाव डालने का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़िताओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 20 जनवरी 2026 को चार आरोपियों मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर खान और शादाब को गिरफ्तार किया।
 
 
युवतियों के अनुसार, शहर के ‘KGN’ और ‘आरण फायर’ नामक जिमों में संचालक और ट्रेनर पहले उनसे दोस्ती करते थे, फिर निजी फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगते थे। आरोपियों द्वारा नमाज़ पढ़ने और इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया गया तथा विरोध करने पर बदनाम करने और पैसों की वसूली की धमकी दी गई। पुलिस ने चारों जिमों को सील कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों में से तीन सगे भाई और एक उनका बहनोई है।
 
 
ललितपुर, उत्तर प्रदेश | 20 जनवरी 2026
शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी
 
 
ललितपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी शाहरुख पठान के खिलाफ एक हिंदू युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने वर्षों तक शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए।
 
 
इन वीडियो का इस्तेमाल आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करने और उसके अन्य रिश्ते तुड़वाने के लिए किया। जब युवती ने शादी का अंतिम दबाव बनाया, तो आरोपी ने मना कर दिया और धमकी दी कि दबाव बनाए जाने पर वह आत्महत्या कर युवती और उसके परिवार को झूठे केस में फंसा देगा। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
 
 
सतना, मध्य प्रदेश | 18 जनवरी 2026
दो नाबालिगों से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव
 
 
मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमदरा क्षेत्र में 18 जनवरी 2026 को दो हिंदू नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपियों शेख बिलाल उर्फ बिल्लू (20 वर्ष) और मोहम्मद सोहराब (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
 
आरोप है कि दोनों ने 15–16 वर्ष की नाबालिग लड़कियों को दोस्ती के बहाने कार में बैठाया और कटनी के पास नहर किनारे ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने रेप, पॉक्सो एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन जब्त कर साइबर व फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। 
 
 
सच को उजागर करती एक कहानी 
 
 
जब देश के अलग-अलग हिस्सों से, अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से और अलग-अलग समय में एक जैसा तरीका, एक जैसी शिकायतें और एक जैसा दबाव सामने आता है तो सवाल यह नहीं होना चाहिए कि फिल्म क्यों बनी, बल्कि यह होना चाहिए कि ये घटनाएं क्यों हो रही हैं।
 
 
‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि उन घटनाओं पर आधारित है जिन पर अक्सर खामोशी ओढ़ ली जाती है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं यह एक चेतावनी है।
 
 
Powered By Sangraha 9.0