Indus Treaty निलंबन के बाद भारत का निर्णायक रुख ; सलाल–रतले परियोजनाओं की बढ़ी रफ़्तार

    06-जनवरी-2026
Total Views |
 
 
 
सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के निलंबन (Abeyance) के बाद भारत ने जम्मू-कश्मीर में जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग और जल विद्युत परियोजनाओं की गति बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। केंद्रीय विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर का दो दिवसीय दौरा किया, जिसमें उन्होंने एनएचपीसी की प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
 
 
दौरे के आज दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर किश्तवाड़ जिले में स्थित 1000 MW पाकल दुल पॉवर स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विद्युत स्टेशन की परिचालन स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं, उत्पादन क्षमता तथा तकनीकी गतिविधियों का गहन अवलोकन एवं विस्तृत समीक्षा की गई।