Pakistan news : इमरान vs मुनीर, खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर राज क्यों?
14-अक्तूबर-2026
Total Views |
एक तरफ पाकिस्तान का आर्मी चीफ आसिम मुनीर... दूसरी तरफ इमरान खान और बीच में सुलगता खैबर पख्तूनख्वा...
पाकिस्तान के इस प्रांत में सियासी टकराव अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. 11 अक्टूबर को इमरान खान की पार्टी PTI की प्रांतीय सरकार को हटाकर वहां गवर्नर रूल लागू कर दिया गया.
सरकार ने इसकी वजह बताई- आतंकवाद के लिए खिलाफ लड़ाई में प्रांतीय सरकार का सहयोग नहीं करना.
लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या मामला केवल इतना ही है ?
क्योंकि इस फैसले का वक्त कई सवाल खड़े करता है. एक तरफ इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर इस्लामाबाद की ओर बढ़ता PTI का लॉन्ग मार्च... और दूसरी तरफ मुनीर पर बढ़ता दबाव.
PTI जहां इसे लोकतंत्र पर हमला बता रही है. वहीं अब पाकिस्तान में यह टकराव अब इमरान वर्सेज मुनीर से बढ़कर शहबाज सरकार वर्सेज खैबर पख्तूनख्वा के बीच तक बढ़ गया है, लेकिन पाकिस्तान इस बिंदु तक पहुंचा कैसे, आइए समझते हैं, इसकी क्रोनोलोजी.