Budgam Encounter: पहलगाम के 'आखिरी' गुनहगार और 20 लाख के इनामी आ%तंकी मूसा की पूरी कहानी

    03-अक्तूबर-2026
Total Views |
 
 
ये था पहलगाम का गुनहगार लश्कर का 20 लाख का इनामी आ$%तंकी मोहम्मद आसिफ उर्फ मूसा... सुरक्षाबलों ने बडगाम में आधी रात को हुए एक एनकाउंटर में इसे ढेर कर दिया.
मूसा कोई सामान्य आतंकी नहीं, बल्कि पाकिस्तानी फौज का एक ट्रेंड कमांडर था. जो एक समय में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का बॉडीगार्ड भी रह चुका था. मूसा का ये पाकिस्तान कनेक्शन पाकिस्तानी सेना और आतंक के गठजोड़ को एक बार फिर एक्सपोज करता है.
लेकिन कैसा था मूसा का मुशर्रफ के बॉडीगार्ड से लेकर मोस्टवांटेड आ$%तंकी तक का सफर... डालते हैं एक नजर...
एनकाउंटर के बाद मूसा के पास जो पाकिस्तानी दस्तावेज मिले... उनके मुताबिक, उसका
असली नाम- मोहम्मद आसिफ
जन्म- 7 मार्च 1980
पता- न्यू चकरा, रावलपिंडी