जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर आतंकी लतीफ भट ढेर
18-नवंबर-2026
Total Views |
कुलगाम में मारा गया लश्कर-ए-तैबा का स्थानीय आतंकी कमांडर लतीफ़ भट
छिप सकते हो, भाग सकते हो, लेकिन बच नहीं सकते!
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हमले का हिसाब आखिरकार पूरा हुआ। सुरक्षाबलों ने बुधवार को लश्कर कमांडर लतीफ भट को मौत के घाट उतार दिया। लतीफ अपनी जान बचाकर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के देवसर इलाके के जंगालपोरा गांव में एक मस्जिद में छिपा था।
आज यानी बुधवार 18 नवंबर को मुठभेड़ शुरू होने से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ को आत्मसमर्पण के लिए मनाने की तमाम कोशिशें की लेकिन वो नहीं माना। वो कहता सुना गया कि उसे 'अल्लाह के पास जाना है...' और आखिरकर सुरक्षाबलों ने उसकी ख्वाहिश पूरी करते हुए उसे उसके अंजाम तक पहुँचा दिया।
सेना का अधिकारी — “हम तुम्हारे साथ हैं, आत्मसमर्पण कर दो.
लेकिन आतंकी लतीफ का जवाब सुनिए,
“मैं बहुत खुश हूं, मेरे साथ अल्लाह काफी है. मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है,”
इसे ध्यान से सुनिए, भारत इसी 'इस्लामिक आतंकवाद' से लड़ रहा है.
#lateefbhat https://t.co/XSRBQbCfnn
आतंकी लतीफ भट जम्मू कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। हाल में 11 नवंबर को कुलगाम के अखरान इलाके में CRPF नाके पर हुए हमले में भी शामिल था। इस हमले में तीन CRPF जवान घायल हुए थे।
हमले से एक दिन पहले यानी 10 नवंबर को लतीफ भट और उसका सहयोगी उमर निसार डार कुलगाम के मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम इलाके में रेकी कर रहे थे। दोनों की गतिविधियां CCTV कैमरों में भी कैद हुई थीं। रेकी के बाद 12 नवंबर को उन्होंने हमले को अंजाम दिया। हमले के बाद से ही सुरक्षाबल उनकी तलाश में जुटे थे।
पहले उमर डार, अब लतीफ भट का खेल खत्म
जाँच के दौरान करीब 300 से अधिक OGW को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। सूचना के आधार पर 16 नवंबर को सुरक्षाबलों ने कुलगाम के लारू इलाके में लतीफ भट और उसके सहयोगी उमर निसार डार को घेर लिया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 19 वर्षीय उमर डार मारा गया, लेकिन लतीफ भट घायल होने के बावजूद भागने में कामयाब रहा। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसकी तलाश तेज कर दी।
लगातार तलाशी अभियान के बाद बुधवार को सुरक्षाबलों को उसके जंगालपोरा में छिपे होने की सूचना मिली। इलाके की घेराबंदी की गई तो वह एक मस्जिद में जा छिपा। उसे बाहर निकालने और आत्मसमर्पण कराने के लिए पुलिस और सेना के अधिकारियों ने कई बार समझाने की कोशिश की। यहां तक कि वीडियो कॉल के जरिए भी उससे संपर्क किया गया। लेकिन उसने हथियार डालने के बजाय आतंक का रास्ता चुना।
कौन था आतंकी लतीफ़ भट ?
मोहम्मद लतीफ भट कुलगाम के ख्रेवां गांव का रहने वाला था। वह लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय कमांडर और दक्षिण कश्मीर के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह नवंबर 2025 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था।
उस पर 11 नवंबर के CRPF हमले के अलावा 22 जुलाई को अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की हत्या और 1 अगस्त को कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या में शामिल होने का भी आरोप था। इन घटनाओं के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं।
लतीफ भट के मारे जाने के साथ ही कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले में शामिल दोनों आरोपियों का अंत हो गया है। पहले उमर निसार डार और अब लतीफ भट, दोनों सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे जा चुके हैं।
आतंक की राह चुनने वालों का अंजाम आखिरकार यही होता है। वे कुछ समय के लिए छिप सकते हैं, भाग सकते हैं, लेकिन बच नहीं सकते। आतंक फैलाने वालों को एक दिन अपने किए की कीमत चुकानी ही पड़ती है। जम्मू कश्मीर नाउ, दिल्ली