2019 से अब तक 40 अरब डॉलर का नुकसान, भारत से दुश्मनी की बड़ी कीमत चुका रहा पाकिस्तान

    03-नवंबर-2026
Total Views |

भारत से दुश्मनी की कीमत... 40 अरब डॉलर!

ये कोई भारतीय दावा नहीं... बल्कि पाकिस्तान के कारोबारी संगठन का कहना है कि भारत के साथ व्यापार बंद करके पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा चुका है...

पाकिस्तान-इंडिया बिजनेस काउंसिल यानी PIBC के अध्यक्ष नूर मोहम्मद कसूरी का दावा है कि साल 2019 से अब तक भारत के साथ कारोबार बंद होने से पाकिस्तान को करीब 4 हजार करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है...

यानी भारत के साथ व्यापार बंद करने का फैसला पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ रहा है...

लेकिन ये नौबत आई कैसे?

दरअसल, साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन यानी MFN का दर्जा वापस ले लिया... पाकिस्तानी सामान पर 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगा दी...

इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के साथ व्यापार रोक दिया...

भारत का फैसला आतंकवाद के खिलाफ था... लेकिन पाकिस्तान के इस फैसले ने उसकी अपनी अर्थव्यवस्था की मुश्किलें बढ़ा दीं...

क्योंकि भारत उसके लिए सिर्फ एक पड़ोसी देश नहीं... बल्कि सस्ते कच्चे माल और तैयार उत्पादों का नजदीकी बाजार भी था...

दोनों देशों के बीच कारोबार का ग्राफिक्स से समझिए हाल...

साल 2018 — करीब 3 अरब डॉलर

साल 2024 — करीब 1.2 अरब डॉलर

यानी कारोबार में भारी गिरावट...

अब सवाल है कि इस गिरावट की सबसे ज्यादा मार पाकिस्तान के किन उद्योगों पर पड़ी?

पहला बड़ा झटका... फार्मा इंडस्ट्री को.

भारत दवाओं के साथ-साथ दवाएं बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई अहम कच्चे माल और केमिकल का बड़ा उत्पादक है...

भारत से सीधी खरीद बंद होने के बाद पाकिस्तान को दूसरे देशों की तरफ देखना पड़ा... नतीजा... माल ढुलाई का खर्च बढ़ा... सप्लाई में वक्त लगने लगा... और दवाओं के उत्पादन की लागत भी बढ़ गई...

नूर मोहम्मद कसूरी का दावा है कि भारत से दवाओं के लिए जरूरी कच्चा माल मिलने पर पाकिस्तान को हर साल 2 से 3 अरब डॉलर तक की बचत हो सकती है...

दूसरा बड़ा झटका... टेक्सटाइल इंडस्ट्री को.

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में टेक्सटाइल सेक्टर की अहम भूमिका है... लेकिन घरेलू कपास उत्पादन में गिरावट के बीच पाकिस्तान को कच्चे माल के लिए ब्राजील, मिस्र, चीन और अमेरिका जैसे देशों का रुख करना पड़ रहा है...

कसूरी के मुताबिक, दूसरे देशों से कपास मंगाने की वजह से टेक्सटाइल मिलों पर करीब 5 अरब डॉलर का अतिरिक्त खर्च पड़ा है...

और ये नुकसान सिर्फ फार्मा और टेक्सटाइल उद्योग तक सीमित नहीं है... बल्कि चीनी... खाद... सीमेंट... पेट्रोलियम उत्पाद... लोहा... स्टील... सब्जियां और भारी मशीनरी... कई ऐसे उद्योग हैं जिन पर इसका सीधा-सीधा असर पड़ रहा है.

इसीलिए अब पाकिस्तान के कारोबारी ही दोनों देशों के बीच व्यापार बहाली की मांग कर रहे हैं...

लेकिन क्या भारत और पाकिस्तान के बीच कारोबार फिर शुरू हो सकता है?

फिलहाल इसकी राह आसान नहीं... क्योंकि भारत का रुख बिल्कुल साफ है...आतंकवाद और कारोबार... एक साथ नहीं चल सकते!

पाकिस्तान को अगर भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते बहाल करने हैं... तो उसे अपनी जमीन से आतंकवाद का नेटवर्क खत्म करना होगा... सीमा पार आतंकवाद पर लगाम लगानी होगी...

लेकिन सवाल वही है... क्या पाकिस्तान ऐसा करेगा?

भारत का रुख साफ है. चुनाव पाकिस्तान को करना है... उसे आतंकवाद चाहिए... या अपने देश की अर्थव्यवस्था की तरक्की?... जम्मू कश्मीर नाऊ, दिल्ली