'परिवार के होटल में बेच रहे बीयर और लद्दाख में शराबबंदी की मांग', सोनम वांगचुक का दोगलापन EXPOSED
03-नवंबर-2026
Total Views |
सोनम वांगचुक का दोगलापन एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार मुद्दा शिक्षा या रिजीम चेंज नहीं बल्कि शराब है.
#Breaking: #Ladakh liquor traders raised the possibility that prohibition without effective enforcement could encourage illicit sales. They said illegal activity should not be supported and urged a considered policy approach. https://t.co/VL4swuGpmu
— Showkat Kashmiri شوکت کشمیری (@ShowkatKoshur06) November 2, 2026
<!-- Inject Script Filtered -->
लद्दाख में शराब बैन की मुहिम को लीड कर रहे वांगचुक खुद अपने ही बनाए जाल में फंसते दिख रहे हैं. दरअसल लेह में ऑल लद्दाख होटल्स एंड बार्स एसोसिएशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर गंभीर आरोप लगाए. एसोसिएशन का कहना है कि एक तरफ जहां वांगचुक लद्दाख को शराब मुक्त करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही परिवार से जुड़े एक रिसॉर्ट में खुलेआम एप्पल वाइन बनाई और परोसी जा रही है.
एसोसिएशन का दावा है कि वांगचुक के परिवार के पास इसका कोई लाइसेंस नहीं है.
ऑल लद्दाख होटल्स एंड बार्स एसोसिएशन ने वांगचुक के इस दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किये हैं.
ट्रेडर्स का कहना है कि होटल और रिसॉर्ट में वाइन बेचने के लिए वे हर साल 100 करोड़ से ज्यादा का टैक्स देते हैं. उनके कारोबार से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है. सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है. इसके बावजूद उनको आलोचना का शिकार होना पड़ता है. जबकि दूसरी तरफ वांगचुक जैसे लोग हैं, जिनके समाज सुधार की बात करते हैं. लद्दाख को शराब मुक्त कराने की बात करते हैं और नियमों को ताक पर रखकर रिसॉर्ट में अवैध रूप से शराब बेचते हैं. इसके अलावा, उन्होंने वांगचुक पर पारंपरिक ड्रिंक ‘चांग’ का समर्थन करने का भी आरोप लगाया.
ट्रेडर्स का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है. उनका कहना है कि वांगचुक जैसे दोगले समाजसेवियों के अभियान के चलते उनको भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. व्यापारियों की आजीविका खतरे में पड़ रही है. परेशान ट्रेडर्स एसोसिएशन ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
अब बड़ा सवाल है कि अगर शराब समाज के लिए बुरी है, तो फिर इसके लिए किसी आम व्यापारी या बड़े समाजसेवी परिवार के लिए एक जैसे नियम क्यों नहीं हैं?
क्या शराब के खिलाफ आंदोलन करने से किसी को नियमों को ताक पर रखककर अवैध शराब बेचने की छूट मिल जाती है?
अब सोनम वांगचुक को एसोसिएशन के इन आरोपों पर जवाब देना चाहिए, क्योंकि समाज सुधार का दावा करने वालों की विश्वसनीयता सिर्फ उनके भाषणों से नहीं, उनके व्यवहार से तय होती है. मुहिम शराब के खिलाफ हो, भ्रष्टाचार के खिलाफ, या किसी दूसरे मुद्दे को लेकर, दोहरे मापदंडों की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. जम्मू कश्मीर नाऊ दिल्ली