राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास रेल लाइन पर धमाका, 45 मिनट पहले ही गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

    04-नवंबर-2026
Total Views |

Rajasthan GangaNagar blast
  वो रेलवे ट्रैक जहां धमाका हुआ, एजेंसियां पाकिस्तानी एंगल को लेकर जांच कर रही हैं
 
राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा सटे एक रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट हुआ है। घटना 3 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे की है, जब अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेल ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इससे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो स्लीपर टूट गए और करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया।
 
कुछ देर पहले गुजरी थी ट्रेन
 
धमाके से करीब 45 मिनट पहले रात 9 बजे इस रास्ते से एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। गनीमत रही कि धमाके के समय कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी। अगर यह धमाका ट्रेन के गुजरते समय होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
 



ATS और NIA ने संभाली जांच
 
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। ATS, IB, CID और NIA समेत कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे कोई बड़ी आतंकी साजिश हो सकती है। जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले नमूनों की जांच कर रही हैं, ताकि पता चल सके कि धमाके में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल हुआ।
 
हाल में मिला था 7.5 किलो RDX
 
राजस्थान का गंगानगर इलाका पाकिस्तान सीमा से सटे होने के कारण बेहद संवेदनशील माना जाता है। दरअसल, करीब दो माह पूर्व 10 अक्टूबर 2026 को पाकिस्तान द्वारा श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्र से करीब 7.5 किलो RDX, पिस्तौल और अन्य सामान बरामद किया गया था। पाकिस्तान आय दिन सीमापार से नापाक साजिशें रचता रहा है। ऐसे में अब रेल ट्रैक पर हुए धमाके के बाद भी शक की सुई पाकिस्तान पर है।  बहरहाल जांच एजेंसियां इस हादसे की हर एंगल से जांच में जुटी हैं।