Do You Know Occupied Territories of Bharat? 22 Feb 1994 Sankalp Diwas

    23-फ़रवरी-2026
Total Views |
 
 
22 Feb, Sankalp Divas : बीते करीब 8 दशक से हमारे देश का एक बहुत बड़ा भूभाग पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है, जिसे हम POJK, POTL के नाम से जानते हैं और पाकिस्तान जिसे (AJK) यानि आजाद कश्मीर के नाम से बुलाता है। POJK अर्थात पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर, POTL अर्थात पाकिस्तान अधिक्रांत लद्दाख क्षेत्र। इसके अलावा चीन के कब्जे में वाली हमारी भूमि जिसे COTL अर्थात चीन अधिक्रांत लद्दाख क्षेत्र के नाम से जानते हैं।
 
 
पाकिस्तान के कब्जे वाले हमारे क्षेत्र को लेकर 22 फरवरी 1994 को तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार के दौरान देश की संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव में यह दोहराया गया था कि POJK जम्मू कश्मीर और भारत का अभिन्न अंग था, है और सदैव रहेगा। पाकिस्तान ने 1947-48 के बाद से ही भारत के इस बड़े भूभाग पर जबरन कब्जा कर रखा है। लिहाजा इस प्रस्ताव के जरिये यह संकल्प लिया गया था कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे में लद्दाख और जम्मू कश्मीर की जो हमारी भूमि है उसे हम हर हाल में वापस लेंगे और पाकिस्तान को हमारी इस भूमि को खाली करना होगा। हालाँकि 22 फरवरी यानि आज भी संसद में लिया गया वो संकल्प अधूरा है।