पाकिस्तान में मारा गया एक और आतंकी ; जैश कमांडर सलमान अजहर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    30-अप्रैल-2026
Total Views |

Maulana Salman Azhar killed by unknown man pakistan
 अज्ञात हमलावरों द्वारा लगातार हो रही आतंकियों की मौत से ISI समेत आतंकी संगठन के आकाओं में खौफ का माहौल है...
 
 
पाकिस्तान में बैठे भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकी का खात्मा हो गया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना सलमान अजहर की अज्ञात वाहन चालाक ने टक्कर मारकर हत्या कर दी है। ख़बरों के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में इस घटना को अंजाम दिया गया है। सलमान अजहर जैश सरगना मसूद अजहर का बेहद करीबी माना जाता था।
 
 
 
बताया जा रहा है कि सलमान अजहर बहावलपुर में सडक किनारे खडा था उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी के लिए बता दें कि बहावलपुर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहमद का गढ़ है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भारतीय सेना ने बहावलपुर में स्थित जैश के आतंकी हेडक्वाटर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। इस हमले में जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार के दर्जनों सदस्य मारे गए थे। अब उसके बेहद करीबी टॉप कमांडर की हत्या ने उसे पूरी तरह से दहशत में डाल दिया है।
 
 
आतंकी मौलाना सलमान अजहर ना सिर्फ जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर था बल्कि मसूद अजहर के सबसे विश्वसनीय और करीबी सदस्यों में शामिल था। अजहर मसूद संगठन और आतंकी हमलों से जुड़े के कई फैसले उसकी राय पर लेता था। इसके अलावा जैश द्वारा भारत में किए गए कई बड़े आतंकी हमलों में भी सलमान अजहर की संलिप्तता थी। आतंकियों की भर्ती करना, फंड जुटाना, आतंकियों को ट्रेनिंग देना और सीमापार से आतंकियों की घुसपैठ जैसी कई अन्य काम भी संभालता था।
 
 
हालाँकि सलमान अजहर की मौत कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी पाकिस्तान के भीतर ही अज्ञात हमलावरों द्वारा पाकिस्तान के टॉप आतंकी कमांडरों की हत्या की जा चुकी। इससे पहले भी बीते सप्ताह 27 अप्रैल को अज्ञात हमलावरों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या कर दी थी। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में ही शामिल और अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित मौलाना आमिर हमजा पर लाहौर में जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वो बुरी तरह जख्मी था। यानि बीते एक से दो वर्षों में करीब 30 से अधिक आतंकियों की ह्त्या को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दे दिया है। इस घटना के बाद से ISI और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी संगठन और उनके आकाओं में दहशत का माहौल है। 
 
 
 बीते कुछ वर्षों में मारे गए आतंकियों की 
 
 
2022 के बाद पाकिस्तान और PoJK में “Unknown Gunmen” या रहस्यमयी हमलों में मारे गए कई आतंकियों और भारत-विरोधी ऑपरेटिव्स की सूची अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स, OSINT ट्रैकिंग और सुरक्षा विश्लेषणों में सामने आई है। हालाँकि इनमें से अधिकाँश हत्याओं का जिक्र पाकिस्तानी मीडिया में नहीं हुई या फिर छिपाने की कोशिश हुई, लेकिन इंटेल और सोशल मीडिया से इन ख़बरों को छुपाया नहीं जा सका। इनमें कुछ घटनाएँ निम्नवत हैं - 
 
   
तारीख  आतंकी का नाम  संगठन  भूमिका   स्थान 
मार्च 2022 जुहूर मिस्त्री हरकत-उल-मुजाहिदीन IC-814 विमान हाई जैककराची में हत्या  
जुलाई 2022 रिपुदमन सिंह मलिक खालिस्तानी आतंकी एयर इंडिया Kanishka विमान ब्लास्ट केस कनाडा में हत्या  
सितम्बर 2022 लाल मोहम्मद ISI  फेक करेंसी नेटवर्क नेपाल में हत्या  
नवम्बर 2022  हैप्पी संगेरा  खालिस्तानी आतंकीएक्सटॉर्शन इटली में हत्या  
20 फरवरी 2023  बशीर अहमद पीर   हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर आतंकी घटनाओं में शामिल   रावलपिंडी में हत्या  
26 फरवरी 2023 सैयद खालिद रज़ा   अल-बद्र मुजाहिदीन कमांडर आतंकी घटनाओं में शामिल  कराची 
फरवरी 2023  एजाज़ अहमद अहंगर   ISIS-K से जुड़ा आतंकीआतंकी घटनाओं में शामिल  अफगानिस्तान में हत्या  
4 मार्च 2023  सैयद नूर शलोबर  ISI के इशारे पर आतंकी   जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में शामिल  
खैबर पख्तूनख्वा
में हत्या  
6 मई 2023   परमजीत सिंह पंजवार  खालिस्तानी आतंकी   भारत विरोधी साजिश लाहौर में हत्या  
 जून 2023 अवतार सिंह खांडा  खालिस्तानी ऑपरेटिवभारत विरोधी साजिश  UK में हत्या  
सितम्बर 2023  रियाज अहमद LeT हैंडलर  आतंकी गतिविधियों में शामिल  POJK में शामिल  
नवम्बर 2023   मौलाना रहीम उल्लाह तारिक JUI-F आतंकी संगठन  आतंकी गतिविधियों में शामिल  पाकिस्तान में हत्या  
 दिसम्बर 2023 अदनान अहमद उर्फ हंजला लश्कर-ए-तैयबा  BSF उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड  कराची में हत्या  
 दिसम्बर 2023 सजिद मीर  LET  26/11 मुंबई हमला आरोपीलाहौर में हत्या  
जनवरी 2024  शाहिद लतीफ  जैश-ए-मोहम्मद  पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड सियालकोट में हत्या  
फरवरी 2024  ख्वाजा शाहिद   LeT आतंकियों की भर्ती  कराची में हत्या  
अप्रैल 2024 अमीर सरफराज तंबा  LeT सरबजीत सिंह हत्या केस आरोपी लाहौर में हत्या  
 2024 अकरम गाजी LeT कमांडर   POJK में हत्या  
 2024 अबू कासिम कश्मीरी LeT   आतंकी नेटवर्क ऑपरेटिव पाकिस्तान रावलाकोट में हत्या  
 15 मार्च 2025जिया-उर-रहमान उर्फ अबू कताल   LeT कमांडर आतंकी घटनाओं में शामिल  पाकिस्तान  
 मई 2025सैफुल्लाह खालिद   LeT कमांडर IISc 2005 और RSS HQ 2006 हमला सिंध में हत्या  
2025 दाऊद मलिक  जैश  आतंकी फंडिंग नेटवर्कउत्तरी वजरीस्तान में हत्या  
21 मार्च 2026   बिलाल आरिफ सराफीLeT कमांडर आतंकी घटनाओं में शामिल  मुरीदके में हत्या  
 जनवरी 2026 असद उल्लाह वलीद LeT/PAFF समर्थक नेटवर्क पंजाब   पाकिस्तान में हत्या  
अप्रैल 2026  अमीर हमज़ा  Lashkar-e-Taiba भारत में आतंकी हमलों का मास्टर माइंड  लाहौर  
 अप्रैल 2026शेख यूसुफ अफरीदी LeT / हाफिज का करीबी   कई आतंकी घटनाओं का मास्टर माइंड  खैबर पख्तूनख्वा में हत्या  
29 अप्रैल 2026   मौलाना सलमान अजहरजैश   आतंकी घटनाओं में शामिल बहावलपुर में हत्या