श्रीनगर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई ; 16 वर्षों से फरार लश्कर कमांडर समेत कुल 5 आतंकी गिरफ्तार

    07-अप्रैल-2026
Total Views |
 
srinagar news
 
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़े और सुनियोजित ऑपरेशन में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से भारत में सक्रिय थे।
 
 
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा, जो पिछले करीब 16 वर्षों से फरार एक वांछित पाकिस्तानी कमांडर था जिसको आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब को भी श्रीनगर से दबोचा गया।
 
 
जांच में सामने आया है कि तीन स्थानीय सहयोगी नकीब भट्ट, आदिल राशिद भट्ट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा—इन आतंकियों को पनाह, भोजन और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध करा रहे थे।
 
 
इस बड़े ऑपरेशन के तहत जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान में 19 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और आतंकी नेटवर्क से जुड़े अहम सबूत बरामद किए हैं।
 
 
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कार्रवाई लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड मॉड्यूल, फर्जी पहचान तंत्र और अंतरराज्यीय सपोर्ट नेटवर्क को करारा झटका देने वाली है। इसे हाल के समय की एक बड़ी काउंटर-टेररिज्म सफलता के रूप में देखा जा रहा है।