इमरान के करीबी शेख रशीद का दावा - ‘मैं हाफिज सईद का गुलाम हूं’, पाकिस्तानी नेताओं का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब!

    13-अगस्त-2026
Total Views |
 
Sheikh Rashid Claims, I Am Hafiz Saeed’s Slave’
 तस्वीर में शेख रशीद के साथ लश्कर कमांडर आतंकी संधू और शेख याकूब
  
पाकिस्तानी नेताओं का आतंक प्रेम और भारत विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है। पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान के बेहद करीबी सहयोगी, पूर्व गृह मंत्री और Awami Muslim League (AML) प्रमुख शेख रशीद अहमद ने अपना आतंक प्रेम खुलकर जाहिर किया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक कार्यक्रम में बयान देते हुए शेख रशीद खुद को आतंकी हाफिज सईद का ‘गुलाम’ बताते नजर आ रहा है।
 
 
आतंकियों के मंच से आतंकियों का गुणगान
 
 
दरअसल, लश्कर से जुड़े आतंकियों को संबोधित करते हुए शेख रशीद यह भी कहता है कि उसके मोबाइल फोन में हाफिज सईद का नंबर था और इसी वजह से उसे अमेरिका से निकाल दिया गया था। आतंकियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वह कहता है कि आप लोग मुजाहिद लोग हैं और आपने पाकिस्तान की सलामती के लिए कुर्बानी दी है। वह यह भी कहता है, “मैं भी खुद हाफिज सईद के साथ हूं।” साथ ही, हमेशा की तरह आतंकियों के मंच से वह भारत को भी गीदड़भभकी देता नजर आ रहा है।
 
 
बहरहाल, हाफिज सईद के साथ शेख रशीद की राजनीतिक निकटता कोई नई बात नहीं है। वर्ष 2012 में दोनों Difa-i-Pakistan Council के मंच पर साथ नजर आए थे। ताजा वीडियो में शेख रशीद के साथ लश्कर कमांडर आतंकी संधू और शेख याकूब भी नजर आ रहे हैं, जो भारत द्वारा मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में हैं।
 
 
 
 
 
भारत में कई आतंकी हमलों का गुनहगार
 
 
जानकारी के लिए बता दें कि UN द्वारा प्रतिबंधित आतंकी हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख है और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में उसका नाम सामने आया था। इसके अलावा 2000 लाल किला हमला, 2005 दिल्ली सिलसिलेवार बम धमाके, सितंबर 2002 अक्षरधाम मंदिर हमला और हाल ही में हुए पहलगाम हमले जैसे कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर और उससे जुड़े आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाए हैं।
 
 
बहरहाल, पाकिस्तानी हुक्मरानों का आतंक प्रेम कोई नई बात नहीं है। वहां के नेता आर्मी चीफ के गुलाम होते हैं और आर्मी चीफ आतंकी सरगना हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकियों के। उन्हीं के इशारों पर वे अक्सर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। भारत के खिलाफ आतंक को पाकिस्तान की रणनीति का हिस्सा बनाना पाकिस्तान का पुराना इतिहास रहा है। हाफिज सईद जैसे आतंकी चेहरों के साथ राजनीतिक मंच साझा करने वाले नेताओं के पुराने रिकॉर्ड और अब सामने आए ऐसे वीडियो इस बहस को फिर सामने ले आते हैं।