'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश...', बिलावल ने बताया क्यों उड़ाई गई उनकी शादी की अफवाह ?

    01-सितंबर-2026
Total Views |
 
Australia Princess Gloria habsburg
 Austria Princess Gloria Habsburg
Written By : Sunil 
 
Delhi : ये हैं 26 साल की ऑस्ट्रियाई प्रिंसेज ग्लोरिया हैब्सबर्ग (Austria Princess Gloria Habsburg) । एक खबर के साथ ही ये पाकिस्तान में सोशल मीडिया सनसनी बन गईं। खबर में दावा किया गया था कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो इनसे शादी करने जा रहे हैं। इस खबर के साथ ही तमाम टीवी और मोबाइल फोन की स्क्रीन्स पर ये फोटो दिखने लगी। और देखते ही देखते जिस ऑस्ट्रियाई प्रिंसेज के बारे में पाकिस्तान जानता तक नहीं था, उसके चर्चे हर जुबान पर होने लगे।
 
लेकिन क्या ये खबर सच है? नहीं। इसका खंडन किसी और ने नहीं, बल्कि खुद बिलावल भुट्टो ने किया। बिलावल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की और कहा - 
 
‘सोशल मीडिया ने मेरा रिश्ता, सगाई और शादी सब तय कर दिया है, लेकिन इनमें से कुछ भी सच नहीं है। मैं साफ़ करना चाहता हूं कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है और मैं किसी प्रिंसेज ग्लोरिया को नहीं जानता। अगर भविष्य में ऐसा मौका आता है, तो इसकी जानकारी मैं खुद दूंगा।’
 
लेकिन अभी तक हमने जो बताया, वो खबर नहीं है। खबर ये है कि जब बिलावल ने कुछ नहीं कहा, जरदारी खानदान की तरफ से कोई बयान नहीं आया, तो फिर उसकी शादी के चर्चे पाकिस्तान में हर तरफ कैसे? अब अपने आप उड़कर तो ये फोटो मीडिया के पास गई नहीं होगी! और यही असली खबर है। आखिर किसके इशारे पर ये झूठी खबर पाकिस्तानी मीडिया में प्लांट की गई और क्यों?
 
Bilawal and princess gloria marriage
 
क्या इसके पीछे पाकिस्तानी सेना है? हो सकता है! खुद बिलावल इसका जवाब देते हुए कहता है-
 
‘सोशल मीडिया पर ये तमाशा आवाम का ध्यान असली मुद्दों से हटाने की कोशिश है। PIMS में 14 बच्चों की मौत हुई है। एक वज़ीर पाकिस्तान का सर्वेसर्वा बनना चाहता है। देश के 30 टुकड़े करना चाहता है। लेकिन सिंध असेंबली ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ़ कर दिया है। ये बातें सड़क और लाहौर के बिजनेस फोरम में तय नहीं हो सकतीं।’
 
बिलावल के बयान से साफ़ है कि उसे इस खबर के पीछे जो दिमाग हैं, उसका पता है। और उसने पाकिस्तान के लोगों से इस तरह की खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। लेकिन ये पाकिस्तान में नया नहीं है।
  
पाकिस्तान में इसी तरह असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जाता है। जब सिस्टम और सेना बच्चे नहीं बचा पाती, अपने सूबे नहीं संभाल पाती, लोगों पर सरेआम गोलियां चलवाती है, देश के टुकड़े करने और सत्ता पर कब्जा करने की तैयारी में व्यस्त रहती है, तो लोगों का मनोरंजन होता रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। मुनीर को ये बात अच्छी तरह पता है। और वो ये बखूबी कर भी रहा है।
 
 
जम्मू-कश्मीर नाऊ