पाकिस्तान की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती बम धमाका, कम से कम 27 लोगों की मौत

मस्जिद में आत्मघाती बम हमले और उसके बाद हुई गोलीबारी में 16 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. करीब 78 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

    18-सितंबर-2026
Total Views |

Khyber Pakhtunkhwa blast
 
 
कभी बलूचिस्तान, तो कभी सिंध, और इस बार खैबर पख्तूनख्वा. पाकिस्तान अपने खुद के ही मोस्ट सेलिब्रेटेड प्रोडक्ट आतंकवाद का स्वाद चख रहा है.
 
यहां एक मस्जिद में आत्मघाती बम हमले और उसके बाद हुई गोलीबारी में 16 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. करीब 78 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
 
 
 
घटना अफगानिस्तान बॉर्डर के पास कोहाट की है, ओल्ड पुलिस लाइंस इलाके में जुमे की नमाज के समय विस्फोटक से भरी एक कार सीधे मस्जिद के गेट से जा टकराई. ये धमाका इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद के बड़े हिस्से के साथ-साथ पास ही स्थित पुलिस लाइन की बाहरी दीवार भी ढह गई.
 
 
 
हमले की जिम्मेदारी 'इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान' नाम के एक आतंकी संगठन ने ली है.
 
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
 
इससे पहले 17 सितंबर को खैबर पख्तूनख्वा के ही कुर्रम जिले में सुरक्षा बलों के काफिले पर IED ब्लास्ट किया गया था. जिसमें करीब 12 जवान मारे गए थे.
 
अब पिछले 48 घंटों में दो धमाके और 33 से ज्यादा लोगों की मौत, जिसमें बड़ी संख्या सुरक्षाकर्मियों की है, यह बताने के लिए काफी हैं कि KPK में सरकार, सिस्टम और सेना का कोई कंट्रोल रह नहीं गया है.
 
केवल खैबर पख्तूनख्वा ही नहीं, बलूचिस्तान, सिंध, PoJK भी स्थानीय संगठन पाकिस्तानी हुकूमत के लिए सीधी चुनौती पेश करते रहे हैं. बलूचिस्तान तो खुद को अलग देश ही घोषित कर चुका है. इससे ये साफ है कि पाकिस्तान अब अंदर से ही टूटकर बिखरने को तैयार है. जम्मू कश्मीर नाऊ