ईरानी बोट, पाकिस्तानी तस्कर और 3000 करोड़ की ड्रग्स.. अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़
30-सितंबर-2026
Total Views |
एक ईरानी बोट, पाकिस्तानी क्रू और तीन हज़ार करोड़ की ड्रग्स…
इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने मिलकर अरब सागर में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है.
दरअसल सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया इनपुट मिला था कि एक संदिग्ध नाव भारतीय तट की ओर बढ़ रही है. इसके बाद कोस्ट गार्ड ने समुद्र और आसमान दोनों तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी. जैसे ही नाव को रुकने का इशारा किया गया, तस्कर भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन उनकी किस्मत खराब थी. वे भारतीय जांबाजों की पैनी निगाहों से बच नहीं पाए.और लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर के बीचों-बीच एक तेज़ लाइव चेज़ के बाद आखिरकार कमांडोज ने इस ईरानी नाव को अपने कब्जे में ले लिया.
जब बोट की तलाशी ली गई तो वहां से ड्रग्स का बड़ा जखीरा बरामद हुआ,करीब 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड मादक पदार्थ, जिसमें हेरोइन और खतरनाक मेथामफेटामाइन शामिल है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग तीन हज़ार करोड़ रुपये है.
लेकिन इस साजिश को और भी खतरनाक बनाता है वो तथ्य, कि इस ईरानी नाव को चला रहा था पाँच पाकिस्तानी नागरिकों का दल. यानी ईरानी नाव, पाकिस्तानी चालक… और निशाना भारत.
ये तस्कर ड्रग्स की ये खेप मुंबई पहुँचाने की फिराक में थे
पकड़े गए तस्कर, नाव और ड्रग्स को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है. देश की टॉप खुफिया एजेंसियां यहां उनसे पूछताछ कर रही हैं.
बड़ा सवाल है कि क्या यह भारत के खिलाफ नार्को-टेररिज्म की एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश थी? ये ड्रग्स आ कहां से रही थी, यहां ये किसको दी जानी थी? एजेंसियां इस पूरी सप्लाई चेन को खंगालने में जुटी हैं.
इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि भारत की समुद्री सीमाएं अभेद्य हैं, और अगर कोई भी इस सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश करता है, तो फिर उसके स्वागत में तैनात हैं इंडियन कोस्ट गार्ड के बहादुर कमांडोज... जम्मू कश्मीर नाऊ दिल्ली