
पहले इस्लामाबाद के पास एक कंटेंट क्रिएटर और अब बलूचिस्तान में लोक गायिका की सरेआम गोली मारकर हत्या.
ये दो घटनाएं ये बताने के लिए काफी हैं कि पाकिस्तान में महिलाएं बिलकुल भी सुरक्षित नहीं हैं, खासकर कला के क्षेत्र से जुड़ी हुईं.
ताजा मामला बलूचिस्तान के डेरा बुगती इलाके का है. यहां एक बुगती जनजाति की लोक गायिका माई सुभाई बुगती की सरेआम सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली बरसाई और मौके से फरार हो गए.
गोली लगने से बुगती की मौके पर ही मौक हो गई. उन्हें बुगती जनजाति की शुरुआती फीमेल सिंगर्स में से एक माना जाता था.
हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है, ये भी पता नहीं चल सका है कि इस जानलेवा हमले के पीछे कौन था ?, आगे चल भी पाएगा, इसमें भी संदेह है. इसका कारण है कि बलूचिस्तान में खुद पुलिस और पाकिस्तानी सेना सुरक्षित नहीं है. वो दूसरों को क्या सुरक्षा देंगे ! और रिपोर्ट्स कहती हैं कि वहां होने वाली ज्यादातर हत्या और अपहरण की वारदातों के पीछे पुलिस और सेना के ही लोग होते हैं.
पाकिस्तान में किसी महिला कलाकार की हत्या का यह पहला मामला नहीं है. अगस्त में इस्लामाबाद के पास टैक्सिला में 28 साल की एक कंटेंट क्रिएटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके सोशल मीडिया पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे.
कुछ समय पहले जून 2025 में इस्लामाबाद में ही एक और 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की हत्या उसके अपने घर में घुसकर कर दी गई थी. जम्मू कश्मीर नाऊ.