आप जैसा करते हैं, वो लौटकर आता जरूर है, पाकिस्तान से सामने आ रही ये तस्वीरें यही बता रही हैं.
पाकिस्तान सरकार और सेना बलूचिस्तान में जो पिछले आठ दशकों से कर रही है, उसकी कीमत उसे भी चुकानी पड़ती है. सेना के जवानों के ये ताबूत उसी का नतीजा हैं.
दरअसल बलूचिस्तान में BLA ने गुरुवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला किया. दो अलग-अलग जगह किये धमाकों में कम से कम 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने का दावा किया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला हमला किया गया, बलूचिस्तान के जियारत क्रॉस पर, यहां BLA के लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के एक काफिले को निशाना बनाया. और एक ट्रक समेत दो गाड़ियों को उड़ा दिया. इस धमाके में कम से कम 18 पाकिस्तानी जवान मारे गए.
इसी तरह बलूचिस्तान के ही सुराब के हाजिका इलाके में BLA के 'स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन्स स्क्वाड' (STOS) ने विस्फोटकों से लदी पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी को उड़ा दिया. दावा है कि इस हमले में गाड़ी के साथ-साथ सात पाकिस्तानी जवान भी खत्म हो गए.
बता दें कि बलूचिस्तान ने खुद स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है. और पाकिस्तानी अवैध कब्जे के खिलाफ लगातार लड़ रहा है. BLA यानि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी उसी का एक सैन्य दल है. बलूचिस्तान की यह आर्मी समय-समय पर पाकिस्तानी सेना के जुल्मों का हिसाब बराबर करती रहती है.
जम्मू कश्मीर नाऊ