मोदी सरकार 2.0 ने पहला फैसला शहीदों को समर्पित किया है। पीएम मोदी ने पीएम स्कॉलरशिप स्कीम में कई अहम बदलाव किये हैं। इसके तहत पहले से शहीदों के बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि में बढ़ोत्तरी की है, साथ ही इस दायरा बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब ये स्कॉलरशिप नक्सली हमले या फिर किसी दूसरे आतंकी हमले में शहीद राज्य पुलिस के जवानों के बच्चों को भी मिलेगी। इसका सीधा सबसे ज्यादा फायदा जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को होगा। जाहिर है इससे राज्य पुलिस के जवानों को बड़ा मोरल सपोर्ट मिलेगा। राज्य पुलिस के शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप के लिए गृह मंत्रालय नोडल मिनिस्ट्री होगी।
आपको बता दें कि पहले लड़के 2000 रूपये प्रति महीना और लड़की को 2500 रूपये प्रति महीना स्कॉलरशिप मिलती थी। जिसमें दोनों के लिए प्रति छात्र, प्रति महीना 500 रूपये बढ़ा दी गयी है।